सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

डुमरांव : कोरानसराय-नारायणपुर पथ की बदहाली को देखते हुए गुरुवार कोरान गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा. आक्रोशित पुरुष व महिला ग्रामीणों ने सड़क बदहाली को ले जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जम कर नारा लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद पहली बार सड़क के बारे पूर्व सांसद स्व. लालमुनि […]
डुमरांव : कोरानसराय-नारायणपुर पथ की बदहाली को देखते हुए गुरुवार कोरान गांव के ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा. आक्रोशित पुरुष व महिला ग्रामीणों ने सड़क बदहाली को ले जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जम कर नारा लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि आजादी के बाद पहली बार सड़क के बारे पूर्व सांसद स्व. लालमुनि चौबे एवं पूर्व सीपीआइ सांसद नागेंद्र नाथ ओझा ने सुध ली थी. जबकि 1998 के पहले दर्जनों गांवों के लोगों को इस रास्ते से आवागमन करने में काफी कठिनाई उठानी पड़ती थी.
लाेगों ने बताया कि सन् 2000 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कोरानसराय से सरेंजा तक चार पार्ट करके इस सड़क को बनाया गया था. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा नेता दयाशंकर तिवारी ने कहा कि 2013-14 में इस सड़क का जीर्णोद्धार का कार्य एक करोड़ 92 लाख की राशि से हुआ, कार्य सही तरीके से नहीं किया गया. मुकेश तिवारी, फुलन तिवारी, कमल पांडेय, मोहन जी तिवारी, हरिद्वार गोंड आदि ने बताया कि यह सड़क कोरानसराय से नारायणपुर जाकर बक्सर-सिकरौल तक के गावों को जोड़ती है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




