शराब बेचने से मना करने पर एचएम को पीटा

Updated at : 08 Jun 2017 1:23 AM (IST)
विज्ञापन
शराब बेचने से मना करने पर एचएम को पीटा

एचएम के बयान पर मामला किया गया दर्ज नामजदों में कई शराब बेचने के मामले में पहले भी जा चुके हैं जेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को किया गिरफ्तार एचएम को मरा समझ कर तस्कर हुए फरार बगेनगोला : बगेन में शराब बेचने से मना करना एक एचएम को महंगा पड़ गया. […]

विज्ञापन

एचएम के बयान पर मामला किया गया दर्ज

नामजदों में कई शराब बेचने के मामले में पहले भी जा चुके हैं जेल
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक को किया गिरफ्तार
एचएम को मरा समझ कर तस्कर हुए फरार
बगेनगोला : बगेन में शराब बेचने से मना करना एक एचएम को महंगा पड़ गया. शराब तस्करों ने एचएम की जम कर पिटायी कर दी. मामला बगेन थाना क्षेत्र के कैथी डेरा गांव की है. एचएम को मरा समझकर तस्कर फरार हो गये. गंभीर हालत में एचएम को इलाज के लिए रघुनाथपुर पीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए शराब तस्कर राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं फरार चल रहे नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार एचएम शिवशंकर सिंह मंगलवार की देर शाम अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये बैठे राजू यादव, जितेंद्र यादव, रामधनी यादव, दशरथ यादव, गिरिजा शंकर, दिनेश, उमेश और रामाशंकर यादव ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से वार करना शुरू कर दिया. एचएम को मरा समझकर तस्कर फरार हो गये. ग्रामीणों ने इसकी सूचना बगेन थाने की पुलिस को दी.
पुलिस और स्थानीय लोगों ने एचएम को इलाज के लिए रघुनाथपुर पीएचसी में भरती कराया. जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. इस संबंध में बगेन थानाध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन ने बताया कि एचएच के बयान पर प्राथमिकी दर्ज ली गयी है. राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. वहीं नामजदों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जमीनी विवाद का प्रतित हो रहा है. हालांकि पुलिस इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन