शराब के नशे में गिरफ्तार हुए नंदन पैक्स अध्यक्ष

बक्सर : डुमरांव थाना पुलिस ने बुधवार को नंदन के पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार यादव को शराब के नशे में नंदन बाजार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने गये पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा. नशे में धुत पैक्स अध्यक्ष ने थानेदार को दिखा देने की धमकी दे डाली. पैक्स अध्यक्ष का सदर अस्पताल […]
बक्सर : डुमरांव थाना पुलिस ने बुधवार को नंदन के पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार यादव को शराब के नशे में नंदन बाजार से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार करने गये पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा. नशे में धुत पैक्स अध्यक्ष ने थानेदार को दिखा देने की धमकी दे डाली. पैक्स अध्यक्ष का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया.
जहां शराब पीने की पुष्टि हुई है. नंदन के पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार यादव शराब पीकर बाजार में हंगामा कर रहे थे. इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने डुमरांव थाना को दी. पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष रमेश यादव को गिरफ्तार कर लिया. डुमरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे. उन्हें जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




