दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला

Updated at : 08 Jun 2017 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज के लिए पत्नी को घर से निकाला

बक्सर : दहेज लोभी पति ने पहली पत्नी को घर से निकालकर दूसरी से शादी रचाने के प्रयास में था. पीड़ित पहली पत्नी ने महिला थाना में लोभी पति के पर नामजद मामला दर्ज कराया. एफआइआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि महिला […]

विज्ञापन

बक्सर : दहेज लोभी पति ने पहली पत्नी को घर से निकालकर दूसरी से शादी रचाने के प्रयास में था. पीड़ित पहली पत्नी ने महिला थाना में लोभी पति के पर नामजद मामला दर्ज कराया. एफआइआर दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर गांव के हीरा राम की पुत्री सविता की शादी इटाढ़ी थाना क्षेत्र के बकसड़ा गांव के मंगरु राम के साथ वर्ष 2013 में धूमधाम के साथ किया था.

शादी के कुछ ही दिनों बाद ही ससूराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. इसी बीच सविता ने एक पुत्र को भी जन्म दिया. लेकिन किसी बीमारी के कारण नवजात बच्चे की मौत हो गयी. इसके बाद ससुरालवालो ने सविता को मायके भेज दिया. इसके बाद मंगरु की शादी यूपी में तय हो गयी. शादी की भनक मिलते ही पीड़ित सविता ने पति समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर नामजद मामला दर्ज कराया है. वहीं महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन