तापमान बढ़ने से हुई लोगों को परेशानी

Updated at : 06 Jun 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान बढ़ने से हुई लोगों को परेशानी

सोमवार को 43 डिग्री से पार रहा तापमान बक्सर : सोमवार का दिन ऊमस एवं गरमी से भरा रहा. हालांकि सुबह की शुरुआत में ऐसा लगा कि दिन में बारिश होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ गरमी प्रचंड रूप लेते चला गया. पुरवा हवा की वजह से वातावरण में आद्रता काफी बढ़ गया, जिससे आम […]

विज्ञापन

सोमवार को 43 डिग्री से पार रहा तापमान

बक्सर : सोमवार का दिन ऊमस एवं गरमी से भरा रहा. हालांकि सुबह की शुरुआत में ऐसा लगा कि दिन में बारिश होगी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ गरमी प्रचंड रूप लेते चला गया. पुरवा हवा की वजह से वातावरण में आद्रता काफी बढ़ गया, जिससे आम लोगों से लगायत जानवर तक परेशान रहे. इससे बचने के लिए लोग पूरे दिन उपाय खोजते रहे. इसके बाद भी लोगों को चैन नहीं मिल पा रहा था. पिछले दिनों हल्की बारिश के बावजूद धूप की तल्खी ने जनजीवन को सिमट दिया है. धरती के तपने के साथ ही लोग गरमी से हलकान होने लगे हैं. सुबह का वक्त बीतने के साथ ही लोग सिर छिपाने की जगह तलाशने में जुटे रहे. सोमवार की असहाय गरमी से इनसान से लेकर जानवर तक परेशान दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन