प्रखंड में अब तक 58 प्रतिशत हुई गेहूं की बोआई, तो अभी भी बाकी है 10 प्रतिशत धान की कटनी

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड में अब तक 58 प्रतिशत हुई गेहूं की बोआई, तो अभी भी बाकी है 10 प्रतिशत धान की कटनी

प्रखंड के कुछ जगहों पर अभी भी किसान अपने खेतों में धान की कटनी कर रहे हैं. जहां कुछ जगहों पर अभी भी धान की कटनी बाकी है.

विज्ञापन

डुमरांव. प्रखंड के कुछ जगहों पर अभी भी किसान अपने खेतों में धान की कटनी कर रहे हैं. जहां कुछ जगहों पर अभी भी धान की कटनी बाकी है, इन जगहों पर जिन किसानों के खेतों में धान की कटनी पूरी हो गयी है अब वें किसान अपने खेतों में गेहूं की बुआई कर रहे हैं तो कुछ जगहों के किसान अभी भी गेहूं की बुआई नहीं कर पाएं है. इस संबंध में जानकारी देते हुए कृषि समन्वयक राजीव रंजन ने बताया कि प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अभी तक किसानों के खेतों में 58 प्रतिशत हुई गेहूं की बुआई हो गयी है, उन्होंने बताया कि प्रखंड में इस बार 13155 हेक्टेयर में गेहूं की खेती का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने बताया कि प्रखंड में कुछ जगहों बुधवार तक 89 प्रतिशत धान की कटनी हो गयी थी वहीं शुक्रवार तक 90 प्रतिशत धान की कटनी हो गयी है. जब कि अभी भी 10 प्रतिशत धान की कटनी बाकी है जिसे कटनी करने में किसान जुटे हुए हैं. कृषि समन्वयक ने बताया कि अभी मठिला, कंझरूआ, अटांव में थोड़ा सी धान की कटनी बाकी रह गया था जब कि प्रतिदिन कुछ- कुछ जगहों पर धान की कटाई हो रही है. वहीं प्रखंड में अबतक 58 प्रतिशत गेहूं की बुआई हुई है, जब कि कंझरूआ और अटांव, मठिला में गेहूं की बुआई बहुत पीछे हैं. उन जगहों पर किसान धान की कटनी कर, शीघ्र गेहूं की बुआई करने में जुटे हुए हैं. किसानों का कहना है कि इस बार लगातार बारिश से धान की फसल गिर जाने के कारण काफी नुकसान हुआ है. जिसके चलते गेहूं की खेती में देरी हुई है. लोगों ने बताया कि जिन किसानों के खेतों से धान कटनी हो गयी थी. वे अब गेहूं की बेहतर पैदावार के लिए खाद का छिड़काव कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन