ePaper

कल से नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जमुई के लिए आइएसबीटी से खुलेंगी बसें, जुलाई में बंद होगा मीठापुर बस स्टेंड

Updated at : 14 Jun 2021 8:48 AM (IST)
विज्ञापन
कल से नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जमुई के लिए आइएसबीटी से खुलेंगी बसें, जुलाई में बंद होगा मीठापुर बस स्टेंड

15 जून से नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जमुई के लिए बसों का परिचालन पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल बैरिया या आइएसबीटी से होगा. इसकी तैयारियों को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को अधिकारियों की टीम के साथ स्थल भ्रमण किया और जरूरी निर्देश दिये हैं.

विज्ञापन

पटना. 15 जून से नालंदा, नवादा, शेखपुरा और जमुई के लिए बसों का परिचालन पाटलिपुत्रा बस टर्मिनल बैरिया या आइएसबीटी से होगा. इसकी तैयारियों को लेकर डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को अधिकारियों की टीम के साथ स्थल भ्रमण किया और जरूरी निर्देश दिये हैं. इस मौके पर उन्होंने द्वितीय चरण के तहत चार जिलों के लिए बस सेवा नियत तिथि को ही सुचारू रूप से शुरू कराने के लिए ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों के साथ आइएसबीटी में बैठक भी की.

बैठक में पार्किंग व्यवस्था, काउंटर व्यवस्था, सर्विस स्टेशन, फेरी सेवा, ट्रैफिक व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित यात्री सुविधाओं पर विचार विमर्श किया गया तथा प्रतिनिधियों से आवश्यक सुझाव और समस्याओं के बारे में जानकारी ली. डीएम ने जिला परिवहन पदाधिकारी को ट्रांसपोर्ट प्रतिनिधियों से समन्वय बनाकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

मीठापुर बस स्टैंड से बेहतर सुविधा

इस मौके पर बताया गया प्राइवेट बसों के साथ उस जिले की सरकारी बसें भी आइएसबीटी से परिचालित होंगी. सिटी बसों का परिचालन बांकीपुर बस स्टैंड से ही होगा. मीठापुर बस स्टैंड से बेहतर और आधुनिक सुविधा आइएसबीटी में दी गयी है, जो यात्रियों और बस मालिकों के लिए हितकारी होगा.

मीठापुर बस स्टैंड आठ एकड़ में है, जबकि आइएसबीटी 25 एकड़ में फैला है, जिसमें 10 एकड़ में भवन का निर्माण कर आवश्यक सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. करीब 11 एकड़ में बसों के पार्किंग की व्यवस्था है.

जुलाई तक पूरा बस स्टैंड शिफ्ट होगा

जुलाई 2021 तक मीठापुर बस स्टैंड को पूरी तरह से पाटलिपुत्रा बस स्टैंड में शिफ्ट करने का लक्ष्य है. डीएम ने यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया है. इस क्रम में मीठापुर से आइएसबीटी के लिए फेरी सेवा शुरू की जायेगी ताकि यात्रियों को कोई असुविधा ना हो. इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो बसे चालू करने को कहा जो मीठापुर से बैरिया के बीच आना-जाना करेगी. इसके अतिरिक्त यात्रियों के आवागमन के लिए सिटी बस, ऑटो सेवा की भी व्यवस्था है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन