ePaper

बिहार में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन: पटना, गया समेत 5 जिलों से होकर गुजरेगा ट्रैक, परियोजना पर खर्च होगा 500 करोड़     

Updated at : 09 May 2025 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

बिहार: वाराणसी से हावड़ा के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा बिहार के 5 जिलों से होकर गुजरेगा. पूरे रूट पर एलिवेटेड ट्रैक और अत्याधुनिक स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी.

विज्ञापन

बिहार: वाराणसी से हावड़ा के बीच चलने वाली बुलेट ट्रेन बिहार के 5 शहरों से होकर गुजरेगी. रेलवे के इस ड्रीम   प्रोजेक्ट की तैयारियां आखिरी चरण में हैं और सूत्रों के अनुसार, जल्द ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बुलेट ट्रेन का यह रूट बिहार के पांच जिलों बक्सर, आरा, पटना, जहानाबाद और गया से होकर गुजरेगा. पूरे रूट पर एलिवेटेड ट्रैक और अत्याधुनिक स्टेशन बनाए जाएंगे, जिससे यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी. बुलेट ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 350 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे वाराणसी से हावड़ा तक का सफर बहुत ही कम समय में तय किया जा सकेगा. 

पटना में सबसे लंबा एलिवेटेड ट्रैक

पटना जिले में बुलेट ट्रेन के लिए 60.9 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनाया जाएगा. इसके लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द आरंभ होगी और संबंधित क्षेत्रों में सर्वेक्षण का कार्य भी तेजी से चल रहा है. 

जहानाबाद के 28 गांव होंगे प्रभावित

जहानाबाद जिले में बुलेट ट्रेन के रूट से 28 गांव प्रभावित होंगे, जहां से यह हाई-स्पीड ट्रेन गुजरेगी. जानकारी के अनुसार, इन क्षेत्रों में ट्रैक और अन्य संरचनाओं का निर्माण 77.3 हेक्टेयर जमीन पर किया जाएगा.   

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली-हावड़ा बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में अब तक क्या हुआ?

1660 किमी लंबे इस रूट के लिए अगस्त 2021 में भारतीय रेलवे ने एक एजेंसी को सर्वे का काम सौंपा था. रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-हावड़ा रेल प्रोजेक्ट दो फेज में पूरा होगा. पहले फेज में 813 किलोमीटर का ट्रैक बनाया जाएगा. यह ट्रैक दिल्ली से वाराणसी के बीच वाया लखनऊ बनाया जाएगा. अयोध्या को भी इससे कनेक्ट किया जाएगा. दूसरे फेज में वाराणसी-हावड़ा वाया पटना रूट पर काम होगा. इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 5 अरब रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़ें: Bihar New Railway Line: बिहार के इस जिले में बिछेगी 53 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन, सर्वे का काम पूरा

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन