BSEB: बिहार में आज से 1500 केंद्रों पर होगी मैट्रिक परीक्षा, सेंटर पर जानें से पहले जरूर जान लें जरूरी बात

Updated at : 14 Feb 2023 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
BSEB: बिहार में आज से 1500 केंद्रों पर होगी मैट्रिक परीक्षा, सेंटर पर जानें से पहले जरूर जान लें जरूरी बात

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2023 आज से शुरू हो रही है. 22 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1500 केंद्र बनाये हैं.

विज्ञापन

BSEB: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक की वार्षिक परीक्षा 2023 आज से शुरू हो रही है. 22 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा को लेकर बोर्ड ने सभी तैयारी पूरी कर ली है. बोर्ड ने इस परीक्षा के लिए 38 जिलों में 1500 केंद्र बनाये हैं. मैट्रिक परीक्षा में 16,35,383 परीक्षार्थी शामिल होंगे. पहले दिन मैथ की परीक्षा होगी. वहीं, द्वितीय पाली में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की भी मैथ की परीक्षा होगी. मैथ की परीक्षा पहली पाली 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 1:45 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगी. परीक्षा में स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहन कर शामिल नहीं हो सकते हैं. परीक्षा को लेकर सभी केंद्रों पर धारा 144 लगा दी गयी है. परीक्षा में सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. अध्यक्ष ने सभी जिला पदाधिकारी व जिला शिक्षा पदाधिकारी को परीक्षा के दौरान भ्रमणशील रहने के लिए निर्देश दिया है.

Also Read: अमित शाह का मिशन बिहार, पहले वाल्मीकिनगर, फिर पटना में 25 को होगी गृह मंत्री की सभा, जानें BJP का प्लान
पहली पाली में 9 बजे व द्वितीय पाली में 1:15 बजे के बाद सेंटर पर प्रवेश बंद

प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. 9:30 बजे सुबह की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को 9 बजे तक सेंटर पर प्रवेश कर लेना होगा. द्वितीय पाली की परीक्षा 1:45 से शुरू होगी, इसके लिए 1:15 बजे तक परीक्षा भवन में प्रवेश करना होगा. लेट होने पर सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी. दिव्यांग परीक्षार्थी के लिए लेखक की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी स्तर पर कार्रवाई की जायेगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जायेगा. इसके साथ ही स्टूडेंट्स को प्रश्न-पत्र पढ़ने और अन्य कामों के लिए बोर्ड ने अलग से 15 मिनट का समय दिया है. पहले दिन मैथ विषय की परीक्षा में पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे शुरू हो जायेगी. विज्ञान की परीक्षा में ओएमआर शीट 11 बजे बजे ले लिया जायेगा. इसके बाद परीक्षा 12:45 में समाप्त होगी. वहीं, द्वितीय पाली की परीक्षा 1:45 बजे दोपहर में शुरू होगी. इसके लिए ओएमआर 3:15 बजे लिया जायेगा. वहीं, परीक्षा पांच बजे शाम को समाप्त होगी.

एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है तो, केंद्र पर जाना होगा पहचान पत्र लेकर

वैसे परीक्षार्थी जिनके प्रवेश पत्र में फोटो की त्रुटि हो गयी है, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गयी है. जिन स्टूडेंट्स के एडमिट कार्ड के फोटो में अगर गड़बड़ी हो या किसी अन्य की तस्वीर छपी हो तो छात्रों को पहचान पत्र के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा. छात्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा फोटोयुक्त बैंक का पासबुक लेकर परीक्षा केंद्र पर आयें. इसके साथ ही पहचान पत्र की छायाप्रति राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करा कर परीक्षा केंद्र पर जमा करना होगा. मूल पहचान पत्र के साथ परीक्षार्थी को स्वयं उपस्थित होना होगा.

मैट्रिक परीक्षार्थी दें ध्यान

-एडमिट कार्ड और पेन के अलावा कुछ भी परीक्षा भवन में नहीं लाना होगा.

– परीक्षा के दौरान बातचीत करने पर निष्कासित होंगे

– उत्तरपुस्तिका एवं ओएमआर उत्तर पत्रकों पर व्हाइटरन, इरेजर, नाखून, ब्लेड आधि का इस्तेमाल करना वर्जित है. ऐसा पाया गया तो कदाचार का मामला मानते हुए परीक्षाफल अमान्य कर दिया जायेगा.

– एडमिट कार्ड में गड़बड़ी है तो केंद्र पर जाना होगा पहचान पत्र लेकर

– केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स सामान लेकर जाना बिल्कुल मना है.

मुख्य बातें

– एग्जाम से पहले भरपूर नींद लें

– जो टॉपिक तैयार है, उसका रिवीजन करें, नये टॉपिक पढ़ने से बचें.

– परीक्षा के समय शांत रहें. अनावश्यक टेंशन न लें.

– परीक्षा देते समय परिणाम को लेकर चिंता बिल्कुल न करें, पूरा ध्यान परीक्षा को बेहतर करने के लिए दें, आत्मविश्वास बनाये रखें.

– पूरी तन्मयता से पढ़ाई करें.

– पौष्टिक आहार लें.

– एग्जाम के दिन समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचे.

– मोबाइल, गैजेट्स से दूरी बनाये

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन