BPSC Mains Exam के ऑप्शनल पेपर में अब केवल पास करना जरूरी, रहेंगे ऑब्जेक्टिव प्रश्न, जानें पूरा बदलाव...

BPSC Pattern Change: बीपीएससी ने प्री और मेंन्स परीक्षा को लेकर बड़ा बदलाव किया है. प्री एग्जाम में अब निगेटिव मार्किंग हर प्रश्न में रहेगी. जबकि मुख्य परीक्षा के ऑप्शनल पेपर अब केवल क्वालिफाइंग रहेंगे. इसमें क्या कुछ बदलाव किया गया, जानिये...
BPSC Pattern Changed: बीपीएससी ने 68वीं संयुक्त परीक्षा के दौरान ही बड़ा बदलाव अब कर दिया है. अब प्रारंभिक परीक्षा यानी पीटी एग्जाम (Bpsc Pre Exam) में प्रत्येक प्रश्नों में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था जोड़ दी गयी. जबकि मेंन्स एग्जाम में भी बड़ा बदलाव किया है. मुख्य परीक्षा (Bpsc Mains Exam) में अब वैकल्पक विषय (Bpsc Optional Paper) केवल क्वालिफाइंग होगा. साथ ही कुछ और बदलाव किये गये हैं. जानिये…
बीपीएससी मुख्य परीक्षा (BPSC Mains Paper) में अब पहले की तरह ऑप्शनल पेपर के अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किये जाएंगे. इस पेपर को अब पूरी तरह से क्वालिफाइंग कर दिया गया है. यानी इस पेपर में अब केवल न्यूनतम अंक हासिल करना जरुरी होगा. न्यूनतम अंक कैटेगरीवार आयोग ने जारी किया है. वहीं अब पूर्व की भांति ऑप्शनल पेपर में विषयनिष्ठ प्रश्न नहीं होंगे. अब केवल ऑब्जेक्टिव सवाल ही ऑप्शनल पेपर में पूछे जाएंगे.
बीपीएससी ने मेंन्स में ऑप्शनल पेपर को क्वालिफाइंग किया तो साथ ही निबंध का एक पेपर इसमें अलग से जोड़ा भी है. निबंध का ये पेपर कुल 300 अंकों का होगा और तीन घंटे की परीक्षा इस पेपर की होगी. पहले मेंन्स में निबंध का पेपर नहीं होता था. ऑप्शनल पेपर को क्वालिफाइंग करने से अब साइंस बैकग्राउंड के अभ्यर्थियों का वर्चस्व इस एग्जाम में घट सकता है.
Also Read: BPSC प्री और मुख्य परीक्षा में बदलाव यहां समझिये, तुक्का मारने से होगा नुकसान, मेन्स में सबसे बड़ा चेंज
बीपीएससी मेंन्स में अब कुल 5 पेपर होंगे. जिसमें सामान्य अध्ययन के दो पेपर, हिंदी का एक पेपर, ऑपशनल का क्वालिफाइंग वाला एक पेपर और निबंध का एक पेपर रहेगा. मेरिट में भी अब मेंन्स के केवल तीन पेपर के ही हासिल अंकों को शामिल किया जाएगा.
-
सामान्य वर्ग 40%
-
ओबीसी 36.5%
-
इबीसी 34%
-
एससी, एसटी,महिला व दिव्यांग 32%
विषय -पूर्णांक- घंटा -प्रकृति
-
वैकल्पिक विषय – 100- 3-क्वालीफाइंग
-
सामान्य हिंदी – 100- 3-क्वालीफाइंग
-
सामान्य अध्ययन -1 – 300 – 3-कंपीटिंग
-
सामान्य अध्ययन -2 – 300 – 3-कंपीटिंग
-
निबंध (लिखित)- 300 – 3-कंपीटिंग
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




