BPSC Head Master Result: बिहार हेड मास्टर भर्ती परीक्षा का कल जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

Updated at : 02 Jan 2023 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC Head Master Result: बिहार हेड मास्टर भर्ती परीक्षा का कल जारी होगा रिजल्ट, जानें कैसे करना है चेक

बिहार लोक सेवा आयोग मंगलवार को हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. अपने परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए कल का दिन खास होनेवाला है. आयोग के कैलेंडर के मुताबिक बीपीएससी के हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 3 जनवरी 2023 को घोषित किया जाएगा.

विज्ञापन

पटना. बिहार लोक सेवा आयोग मंगलवार को हेड मास्टर के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. अपने परिणाम की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए कल का दिन खास होनेवाला है. आयोग के कैलेंडर के मुताबिक बीपीएससी के हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 3 जनवरी 2023 को घोषित किया जाएगा. हेड मास्टर भर्ती परीक्षा 2022 में भाग लेने वाले उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग के आफिशियल वेबसाईट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाकर घर बैठे आनलाइन देख सकते हैं.

12 जिला मुख्यालयों पर हुई थी परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग ने हेड मास्टर भर्ती परीक्षा 2022 के तहत 6421 पदों पर भर्तियों के लिए 22 दिसंबर 2022 को 12 जिला मु्ख्यालयों पर परीक्षा आयोजित किया था. इस फाइनल परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को सफल होने के बाद सत्यापन के उपरांत सीधे पदों पर नियुक्ति दी जाएगी. हेडमास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आयोग ने 31 मई 2022 को लिखित परीक्षी आयोजित की थी, जबकि 4 अगस्त 2022 को इसका रिजल्ट घोषित किया था.

कई सीटें रह गयी हैं खाली 

बिहार लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक विद्यालय और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हेडमास्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए थे. जहां 6421 पदों के लिए कुल दस हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने इसमें भाग लिया था, जिसमें सिर्फ 421 उम्मीदवार ही सफल हुए थे. वहीं अधिकतर सीटें खाली रह गई. ऐसे में उम्मीद जतायी जा रही है कि सरकार से अनुमति मिलने के बाद इन पदों पर भर्ती के लिए दोबारा आवेदन आमंत्रित किये जा सकते हैं.

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आयोग की आफिशियल वेबसाईट https://www.bpsc.bih.nic.in/ पर जाएं.

  • इसके बाद होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करना होगा.

  • नये खुले पेज पर BPSC Bihar Headmaster Recruitment 2022 Result के लिंक क्लिक करें.

  • अगले पेज पर Check Result के लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगा.

  • पीडीएफ को ओपेन कर कार्नर में रोल नंबर डाल कर सर्च करने पर सफल अभ्यर्थियों का डीटेल आ जाएगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन