बिहार के 11 जिलों में खुलेंगे टॉपर्स फैक्ट्री सिमुलतला जैसे आवासीय स्कूल, BPSC कराएगी नए शिक्षकों की नियुक्ति
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Jun 2023 12:07 AM
शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में 11 जिलों में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय विद्यालयों की स्थापना किए जाने का फैसला लिया गया. इन विद्यालयों में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये कराने का निर्णय लिया गया है.
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में नियमित शिक्षकों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के जरिये कराने का निर्णय लिया गया है. साथ ही राज्य के 11 जिलों में सिमुलतला आवासीय विद्यालय के तर्ज पर नए स्कूलों की स्थापना होगी. यह निर्णय शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर की अध्यक्षता में सिमुलतला शिक्षा सोसाइटी की सामान्य सभा की बैठक में लिया गया है. यह बैठक हाल ही में हुई है.
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक शिक्षक चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक वस्तुनिष्ठ परीक्षा करायी जायेगी. इसके बाद मुख्य परीक्षा गैरी वस्तुनिष्ठ सवालों पर आधारित होगी. इसके बाद ग्रुप डिस्कसन और साक्षात्कार संग डेमो क्लास से चयन किया जायेगा. इन नये शिक्षकों की सेवा सिमुलतला शिक्षा सोसायटी के अधीन होगी. यह सोसाइटी के अधीन चलने वाले सभी विद्यालयों में वे शिक्षक स्थानांतरित हों सकेंगे. इसके अलावा इस बैठक में सिमुलतला विद्यालय में प्रतिनियुक्ति एवं चयन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया. साथ ही पद सृजन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन भी कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक सिमुलतला शिक्षा सोसायटी के पटना कैंप की स्थापना की जायेगी. साथ ही सिमुलतला की अकादमिक विशेष कार्य पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है. इस दौरान सोसाइटी की सामान्य सभा कार्यकारिणी समिति तथा विद्यालय प्रबंध समिति का पुनर्गठन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सात सदस्यीय कार्यकारिणी समिति और विद्यालय प्रबंध समिति का गठन भी कर दिया गया.
शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश में 11 जिलों में सिमुलतला आवासीय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय विद्यालयों की स्थापना किए जाने का फैसला लिया गया. यह आवासीय विद्यालय आगामी शैक्षणिक सत्र 2024 से संचालित किये जायेंगे.
Also Read: BPSC ने बदल दी बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा की डेट, जानें अब किस दिन होगा एग्जाम
आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुंगेर को छोड़ कर सभी प्रमंडलों में यह विद्यालय स्थापित किये जायेंगे. पटना प्रमंडल में नालंदा, रोहतास / कैमूर जिले में किसी एक में , मगध प्रमंडल में गया, भागलपुर प्रमंडल में बांका, पूर्णिया प्रमंडल में पूर्णिया, सारण प्रमंडल में सिवान अथवा गोपालगंज में से किसी एक में , तिरहुत प्रमंडल में प्रश्चिमी चंपारण और वैशाली में और दरभंगा विश्वविद्यालय में समस्तीपुर में आवासीय मॉडल विद्यालय स्थापित किये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










