भागलपुर के तालाब से बोरे में बंद टुकड़ों में मिला महिला का शव, बाकी कटे हुए अंगों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की मानें तो महिला की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा.
भागलपुर. भागलपुर में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला की हत्या बाद शव को टुकड़ों में काटकर तालाब में फेंक दिया. कहलगांव थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने तालाब में एक बोरे को तैरता हुआ देखा. स्थानीय लोगों को शक हुआ, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. ग्रामीणों की मदद से बोरे को तालाब से बाहर निकाला गया. पुलिस ने जब बंद बोरे को खुलवाया तो सभी स्तब्ध रह गये. बोरे से महिला का शव बंद था, जो टुकड़ों में काटा गया था.
शव के टुकड़े में होने के कारण महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. पुलिस शव के अन्य टुकड़ों की तलाश कर रही है. आशंका जतायी जा रही है कि अपराधियों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को कई हिस्सों में काट कर एक से अधिक जगहों पर फेंका है.
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह महिला के किसी अपने का ही काम है. पुलिस हत्या के सभी बिंदुओं पर तफ्तीश कर रही है. फिलहाल पुलिस महिला के बाकी कटे हुए अंगों को तलाश कर रही है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है. पुलिस की मानें तो महिला की शिनाख्त और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




