मुंगेर में पत्नी की हत्या के बाद भाजपा नेता ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया. दिल दहला देनेवाली यह घटना गुरुवार को मुंगेर में हुई है. मुंगेर में एक भाजपा नेता ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली. मरनेवाले भाजपा नेता का नाम अरुण यादव है.
मुंगेर. पहले पत्नी को मारी गोली फिर खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया. दिल दहला देनेवाली यह घटना गुरुवार को मुंगेर में हुई है. मुंगेर में एक भाजपा नेता ने पहले पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को अंजाम देने के बाद उसने खुदकुशी कर ली. मरनेवाले भाजपा नेता का नाम अरुण यादव है. वो भाजपा के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष थे. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा इलाके की है. इस घटना की सूचना इलाके में आग की तरह फैली और अरुण यादव के घर लोगों की भीड़ जमा हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो देसी कट्टा बरामद किया है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस घटना की हरेक बिन्दुओं की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.
कहा जाता है कि मुंगेर नगर निगम के लिए होने वाले चुनाव में उनकी पत्नी मेयर पद के लिए संभावित प्रत्याशी थी. लोगों का कहना है कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था. इस घटना के पीछे भी यह कारण हो सकता है. बहरहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरें पढे़ं यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




