प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे संजय सरावगी, वरिष्ट नेताओं से की मुलाकात 

Updated:
विज्ञापन

बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने अमित शाह और विनोद तावड़े से की मुलाकात

BJP Bihar Politics: बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद संजय सरावगी पहली बार दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की. संगठन विस्तार, बिहार विकास और आगामी रणनीतियों को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

विज्ञापन

BJP Bihar President: बिहार भाजपा की जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहली बार राजधानी दिल्ली पहुंचे. यहां इन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की और मार्गदर्शन प्राप्त किया. 

आपके शहर में

विज्ञापन

‎संजय सरावगी ने क्या कहा ? 

बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात के दौरान उन्हें मिथिला पेंटिंग सौंपकर बिहार की सौगात दी. प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी के कुशल संगठनकर्ता, लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और बिहार में संगठन के विस्तार और सशक्त बनाने के अभियान को सफल बनाने के लिए उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया. 

‎विनोद तावड़े से भी की मुलाकात 

‎दिल्ली प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भाजपा बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से भी शिष्टाचार मुलाकात की और उनसे संगठन को लेकर विस्तृत चर्चा की. इस क्रम में उनका कई विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ. इस क्रम में दोनों  के बीच काफी देर तक बिहार के विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. 

‎संगठन के विकास पर हुई चर्चा 

‎दिल्ली दौरे के क्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान बिहार के विकास सहित संगठन से जुड़े कई मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई.  ‎प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बिहार के सम्यक विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और संगठनात्मक मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा है कि इन वरिष्ठ लोगों से प्राप्त मार्गदर्शन मेरे कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन