सीवान में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बाजार में पत्रकार को मारी गोली, गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल रेफर

Updated:
विज्ञापन

सीवान में बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बाजार में एक पत्रकार को गोली मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. अपराधियों ने गोली उस वक्त मारी, जब वे दुकान से अपने घर खाना खाने जा रहे थे.

विज्ञापन

बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर आ रही है, जहा पर एक पत्रकार को गोली मार दी गयी है. बाइक सवार दो अपराधियों ने पत्रकार राजेश अनल को गोली मार दी. गंभीर स्थिति में उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार एक दैनिक अखबार से जुड़े महाराजगंज निवासी स्व. हरिशंकर प्रसाद के पुत्र राजेश अनल खाना खाने पैदल दुकान से घर जा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने उनपर तीन फायरिंग की. एक गोली मिस करने की बात सामने आ रही है. जबकि दो गोली राजेश अनल के कमर के नीचे के भाग में जा लगी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां से उन्हें गोली फंसे होने के कारण सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पत्रकार राजेश अनल पर इससे पहले भी वर्ष 2019 में अपराधियों ने प्रसिद्ध मौनिया बाबा मेले के दौरान हीरो एजेंसी के पास चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. बाजार में दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि आये दिन अपराधिक घटनाएं हो रही हैं. शनिवार को हुई यह घटना पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रहा है. सदर अस्पताल में पत्रकार के जिंस पेंट में फंसा हुआ एक गोली मिला. जबकि कमर के नीचे के भाग में फंसे गोली को निकालने की प्रक्रिया की जा रही है.

Also Read: दरभंगा में पत्रकार के माता-पिता पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू

सूचना मिलते ही पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव भी सदर अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी लिए. प्रशासन से अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. दिनदहाड़े हुई इस घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया. सदर अस्पताल में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा, महाराजगंज एसडीपीओ पोलस्त कुमार, सदर एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी भी पहुंचे व पूरे मामले की जानकारी ली. एसपी ने बताया कि घटना में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन