सिलाव में मारपीट में एक महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Aug 2024 10:07 PM
थाना क्षेत्र के पांकी गांव के गली को लेकर हुई विवाद में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसमें इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गयी.
सिलाव. थाना क्षेत्र के पांकी गांव के गली को लेकर हुई विवाद में जमकर मारपीट हुई. इसमें एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी, जिसमें इलाज के दौरान जख्मी महिला की मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस ने कारवाई करते हुए दो लोग को गिरफ्तार किया. सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव के निवासी शैलेन्द्र सिंह और पड़ोसी मिथिलेश सिंह के बीच गुरुवार की शाम को गली को लेकर विवाद उत्पन हो गया. देखते-देखते दोनों ओर से जमकर मारपीट और रोड़ेबाजी होने लगा. इसी दौरान शैलेन्द्र सिंह की पत्नी मीरा देवी बीच बचाव करने लगी. तभी एक ईंटा से मीरा देवी के सर पर लग गया. वे वहीं पर जख्मी होकर गिर पड़ी, उसे किसी तरह कुछ लोगों ने सिलाव के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. जहां से डाक्टर ने उसे रेफर पावापुरी मेडिकल कॉलेज कर दिया. इस संबंध में थाना अध्यक्ष मो. इरफान खां ने बताया की पांकी में एक गली को लेकर दोनों पड़ोसी में मारपीट हो रही है. इसमें मीना देवी को ज्यादा चोटिल थी. मीना देवी ने बेटा ने बताया की मिथिलेश सिंह, पिता स्व. केदार सिंह, कुंदन कुमार, पिता मिथिलेश सिंह के द्वारा उनकी मां से मारपीट किया है. पुलिस तुरंत कार्रवाई करते हुए मिथिलेश सिंह और कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मीना देवी की मौत हो गई. जैसे ही मौत की सूचना लोगों को मिली, वैसे मीना देवी के घर में कोहराम मच गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










