फंदे से लटका मिला विवाहित का शव, हत्या का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Aug 2024 9:25 PM
थाना इलाके के धनुकी गांव में फंदे से लटका हुआ विवाहिता का शव मिला. मायके वाले दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं.
सरमेरा . थाना इलाके के धनुकी गांव में फंदे से लटका हुआ विवाहिता का शव मिला. मायके वाले दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगा रहे हैं. मृतका रामानुज कुमार की 24 वर्षीय पत्नी सुहाना और स्वीटी कुमारी है. पटना जिला के मोकामा निवासी मृतका का भाई सुमन कुमार ने बताया कि 3 साल पहले रेलवे में लोको पायलट रामानुज कुमार के साथ धूमधाम से उसकी शादी हुई थी. शादी के वक्त हैसियत के हिसाब से सभी मांगों को पूरा किया गया. उसके बाद से उसे फोर व्हीलर के लिए मारपीट और प्रताड़ित किया जाने लगा. कुछ महीनों से तीन साल बीत जाने के बाद भी संतान नहीं होने पर बांझपन का ताना भी दिया करता था. इसी कारण ससुराल वालों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी है. थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी अजहरुद्दीन ने बताया कि महिला की फांसी लगाकर आत्महत्या की सूचना मिली थी. शव का पोस्टमार्टम करा कर मायके वालों के हवाले कर दिया गया है. मायके वालों के आरोपों की जांच की जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










