ePaper

माप- तौल विभाग लक्ष्य से पीछे, 75.79 लाख की ही हुई वसूली

Updated at : 13 Jan 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
माप- तौल विभाग लक्ष्य से पीछे, 75.79 लाख की ही हुई वसूली

वित्तीय वर्ष 2024- 25 मे़ माप- तौल विभाग अपने तय लक्ष्य से काफी पीछे है.सरकार द्वारा एक करोड़ 43 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. वित्तीय वर्ष 2024- 25 मे़ माप- तौल विभाग अपने तय लक्ष्य से काफी पीछे है.सरकार द्वारा एक करोड़ 43 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. इसके उपलक्ष्य में विभाग ने चालू वर्ष के दिसंबर माह तक मात्र 75. 79 लाख की ही वसूली कर पायी. यानि चालू वित्तीय वर्ष के दिसंबर माह तक अपने तय लक्ष्य का मात्र 52 प्रतिशत की वसूली ही संभव हो पायी.माप- तौल विभाग का कार्य क्षेत्र जिले में बिहारशरीफ सदर, बिहारशरीफ अतिरिक्त एवं हिलसा अनुमंडल का हिलसा सदर निर्धारित है. विभाग का कहना है कि सोमवार एवं मंगलवार को छोड़कर सभी कार्य दिवस पर माप- तौल की टीम संबंधित दुकानदारों से समन्वय बनाकर संबंधित कागजातों की जांच करती है.वैसे दुकानदार जिन्होंने अपने तराजू एवं बटखाड़े का सत्यापन नहीं कराया है उन्हें सबसे पहले नोटिस जारी किया जाता है. मैप ताल निरीक्षक शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में विभाग के द्वारा 463 दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया है. इसी तरह 149 दुकानदारों के विरुद्ध केस दायर किया गया है.वही 3500 दुकानों के तराजू एवं बाट का सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है.उन्होंने बताया कि नालंदा जिला में करीब 100 से अधिक पेट्रोल पंप है. उन्होंने बताया कि वैसे दुकानदार जिन्होंने इलेक्ट्रॉनिक तराजू ले रखा है,उसकी भी निरंतर जांच की जाती है. इसके अलावे मुख्य रूप से पीडीएस दुकान, किराना दुकान, धर्म काटाके अलावा ज्वेलर्स दुकान में लगे इलेक्ट्रॉनिक तराजू की जांच की जाती है. तय लक्ष्य की वसूली का अभियान होगा तेज :

सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति को लेकर विभाग अपना अभियान तेज चलाएगा.इसके लिए वैसे दुकानदारों को नोटिस जारी किया जायेगा़ जिन्होंने अपना तराजू बटखाड़ा एवं इलेक्ट्रॉनिक तराजू का सत्यापन नहीं कराया है एवं बकाया राशि को भी जमा नहीं किया है. इसके लिए विभाग के स्तर से एक टीम का गठन भी किया जा रहा है. गठित टीम सभी कार्य दिवस पर बिहारशरीफ सदर, बिहारशरीफ अतिरिक्त एवं हिलसा अनुमंडल का हिलसा सदर में संबंधित दुकानदारों को चिन्हित कर अपना वसूली अभियान तेज करेगा.

कहते हैं माप-तौल निरीक्षक :

वित्तीय वर्ष 2024- 25 के समाप्त होने में अब कुछ ही मन शेष बच गया है.सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य की वसूली को लेकर विभाग के स्तर से अभियान चलाया जाएगा.विभाग का पूरा प्रयास रहेगा की सरकार के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा कर दिया जाये.इसके लिए आगामी 22 फरवरी को शहर के रामचंद्रपुर अजंता सिनेमा के समीप विभाग के द्वारा शिविर कैंप का आयोजन किया जाना है. कैंप को लेकर विभाग के स्तर से प्रचार प्रसार किया जा रहा है.

शत्रुंजय कुमार सिंह, माप तौल निरीक्षक, नालंदा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन