विशेष अभियान में चलाकर किये गये दो बाल श्रमिक मुक्त

Updated:
विज्ञापन
विशेष अभियान में चलाकर किये गये दो बाल श्रमिक मुक्त

जिला के नगरनौसा प्रखंड में मंगलवार को विशेष धावा दल की कार्रवाई के तहत दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला के नगरनौसा प्रखंड में मंगलवार को विशेष धावा दल की कार्रवाई के तहत दो अलग-अलग प्रतिष्ठानों से दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया गया. चांदनी रस्तोगी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, नगरनौसा के नेतृत्व में चले इस अभियान में रहुई के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुमित कुमार, बेन के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुनील कुमार पंकज के साथ आइडिया संस्था के जिला समन्वयक उज्ज्वल कुमार, अश्विनी कुमार (प्रयास संस्था), अब्दुल (प्रयास संस्था), शैलेंद्र प्रसाद (चाइल्ड हेल्प लाइन) और रौशन कुमार (चाइल्ड हेल्प लाइन) शामिल थे. मुक्त कराये गये बच्चों को बाल कल्याण समिति, बिहारशरीफ के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां उनके पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की जायेगी. साथ ही, नियोजकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. श्रम विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी बच्चों से श्रम कराये जाने की शिकायत मिलती है, तो चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर (1098) पर तुरंत सूचना दें. श्रीराम जानकी इच्छापूर्ति मंदिर निर्माण के लिए सिकंदरा में निकाली कलशयात्रा सिलाव. गोरमां पांकी पंचायत के सिकंदरा गांव में श्रीराम जानकी इच्छापूर्ति मंदिर के निर्माण को लेकर मंगलवार को एक भव्य कलशयात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत की गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, विशेषकर महिलाएं, शामिल हुईं. कलशयात्रा सिलाव हाइस्कूल के पास स्थित राधा-कृष्ण ठाकुरबाड़ी से आरंभ होकर, गंगा जल भरने के बाद, पूरे उल्लास और भक्ति भाव के साथ सिकंदरा गांव पहुंची. महिलाएं नंगे पांव यात्रा में सम्मिलित हुईं. बुधवार को भगवान की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी, जबकि गुरुवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जायेगा. इस आयोजन को लेकर गांव को सजाया-संवारा गया है और चारों ओर भक्ति की गूंज सुनायी दे रही है. रतन कुमार और चंदन कुमार ने बताया कि मंदिर निर्माण की खबर सुनकर गांव के प्रवासी निवासी भी मुंबई, पुणे आदि से विशेष गाड़ियां रिजर्व पूजा में शामिल हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन