प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम आयोजित

प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान कार्यालय सभा भवन में शारदीय खरीफ महाअभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चेवाड़ा.प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान कार्यालय सभा भवन में शारदीय खरीफ महाअभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड प्रमुख इंदु कुमारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर प्रखंड सांखियकी पदाधिकारी साकेत कुमार, जिला कृषि परामर्शी, कृषि विज्ञान केंद्र आत्मा के वैज्ञानिक ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी पवन कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह मौजूद थे. इस कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों के द्वारा किसानों को खरीफ फसल से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गयी एवं बीज वितरण एवं उसकी कीमत के बारे में भी बताया गया. इस मौके पर किसान सलाहकार,एटीएम, बीटीएम सहित काफी संख्या में प्रखंड के प्रगतिशील किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन