भारत-पाक तनाव के मद्देनजर पर्यटक शहर राजगीर, नालंदा और पावापुरी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Updated:
विज्ञापन
भारत-पाक तनाव के मद्देनजर पर्यटक शहर राजगीर, नालंदा और पावापुरी की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

इसके अंतर्गत बौद्ध सर्किट राजगीर, नालंदा और जैन सर्किट पावापुरी जैसे प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से सख्त किया गया है.

विज्ञापन

राजगीर. भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बिहार में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गयी है. इसके अंतर्गत बौद्ध सर्किट राजगीर, नालंदा और जैन सर्किट पावापुरी जैसे प्रमुख पर्यटन, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को पहले से सख्त किया गया है. धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से राजगीर, नालंदा और पावापुरी अत्यंत महत्वपूर्ण है. यहां प्रतिदिन देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक, तीर्थयात्री और श्रद्धालु आते हैं. राजगीर अनुमंडल के प्रमुख पर्यटन, पुरातात्विक एवं धार्मिक स्थलों जैसे बौद्ध सर्किट राजगीर, नालंदा और जैन सर्किट पावापुरी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट है. राजगीर में विश्व शांति स्तूप, रोपवे, गृद्धकूट पहाड़ी, कुंड क्षेत्र और अन्य प्रमुख स्थलों की चौकसी बढ़ा दी गयी है. इसके अलावे आयुध निर्माणी, नालंदा, नालंदा विश्वविद्यालय, इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बिहार खेल विश्वविद्यालय, राज्य खेल अकादमी, जापानी मंदिर, भूटान बौद्ध विहार, बिहार पुलिस अकादमी, सीआरपीएफ प्रशिक्षण केन्द्र, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, साइबर कैफे, सोसलमिडिया आदि की पुलिस द्वारा विशेष निगरानी की योजना बनायी गयी है. डीएम शशांक शुभंकर और एसपी भारत सोनी द्वारा आयुध निर्माणी नालंदा के मुख्य महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता के साथ सुरक्षा को लेकर विशेष बैठक शनिवार को किया गया. जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के मानकों की समीक्षा की गयी है. इसके साथ ही आयुध निर्माणी नालंदा की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. राजगीर के प्रमुख स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है. पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ायी गयी है. कहीं कहीं ड्रोन की मदद से निगरानी की जा रही है. पुलिस-प्रशासन द्वारा राजगीर, नालंदा, सिलाव और पावापुरी के होटलों की सघन जांच आरंभ कर दिया गया है. डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि राजगीर अनुमंडल के सभी होटलों, धर्मशालाओं, मैरिज हाॅल के संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि ठहरने वालों को हरहाल में पहचान पत्र लें. संबंधित थाना को अपने क्षेत्र के होटलों, लाॅजों की सघन जांच करने का निर्देश दिया गया है. संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की हिदायत दी गयी है. डीएसपी ने बताया कि सामरिक दृष्टिकोण से प्रमुख आयुध निर्माणी, नालंदा श की सुरक्षा और सख्त कर दी गयी है़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन