दो महिला सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दो महिला सहित तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान के दौरान दो महिला शराब कारोबारी सहित तीन को जिले के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन

शेखपुरा. उत्पाद विभाग द्वारा चलाए गए शराब के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान के दौरान दो महिला शराब कारोबारी सहित तीन को जिले के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया. इस छापामारी का नेतृत्व उत्पाद थानाध्यक्ष मो इमरान अंसारी ने किया. छापामार दल में उत्पाद विभाग के तीन सहायक अवर निरीक्षकों में अमरजीत कुमार, सुतन पंडित और धनंजय कुमार भी शामिल थे. इस बाबत उत्पाद थानाध्यक्ष ने बताया कि छापामारी के दौरान शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बारी गांव से रंजू देवी तथा महुली थाना क्षेत्र के चोढदरगाह गांव से विदेशी चौधरी की पत्नी रुका देवी को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के खोरमपुर-कुंडा से सिद्धू चौधरी के पुत्र सुभाष चौधरी को देसी शराब की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया. सभी के विरुद्ध स्थानीय थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई. बाद में तीनों कारोबारियों को पुलिस निगरानी में उत्पाद मामलो के विशेष न्यायाधीश के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन