ePaper

बीमार बेटे को देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत

Updated at : 14 May 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
बीमार बेटे को देखने जा रहे युवक की हादसे में मौत

स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर बीमार बेटे को देखने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में गाड़ी पर सवार मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

विज्ञापन

संवाददाता बरबीघा. स्कॉर्पियो गाड़ी पर सवार होकर बीमार बेटे को देखने ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना में गाड़ी पर सवार मृतक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है.घटना इतना भयानक था की गाड़ी चला रहा मृतक युवक का सिर बुरी तरह से फट गया. उसे अस्पताल ले जाने तक का मौका नही मिला.घटना मंगलवार की रात्रि 11:00 बजे के आसपास बरबीघा-शेखपुरा सड़क पर माउर गांव के पास घटी. मृतक युवक की पहचान नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोबीघा गांव निवासी योगी राम के 25 वर्षीय पुत्र धनराज राम के रूप में की गई है.जबकि घायल युवक भी उसी गांव के रहने वाला जेठा कुमार बताया गया है. मृतक ड्राइवर का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था.उसे एक 4 वर्ष का पुत्र और एक 2 वर्ष का पुत्री थी.घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.घटना के बाद मिली जानकारी में बताया गया कि युवक कुछ ही घंटे पहले एक शादी समारोह में गाड़ी चलाकर लौटा था. वहां सर फुर्सत मिलने के बाद वह अपने मालिक का स्कॉर्पियों लेकर अपने साथी की साथ ससुराल जा रहा था. इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया. ऐसा समझा जा रहा है कि स्कॉर्पियों ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हो गया.

बीमार बेटे को देखने जा रहा था ससुराल

मंगलवार को मृतक धनराज राम को पत्नी ने बेटे की बीमार होने की सूचना दी थी.जिसके बाद वह अपने मालिक का स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर लखीसराय जिला के हलसी स्थित अपने ससुराल निकला था.जाने के दौरान ही माउर गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. जिसमें गाड़ी चला रहे धनराज राम की मौके पर मौत हो गई. जबकि, जेठा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया.

कुछ ही घंटे पहले एक शादी समारोह से लौटा था युवक

बताया जा रहा है कि घर से ससुराल निकालने के कुछ घंटे पहले ही मृतक एक शादी समारोह में गाड़ी चला कर वापस लौटा था.पुलिस ने अंदेशा जताया कि गाड़ी चला रहे धनराज कुमार को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ होगा. उधर, घटना के बाद मौके पर पहुंचे बरबीघा पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है.थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि मृतक के परिवार वालों द्वारा आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन