सड़क दुर्घटना में माइक्रो फाइनेंस बैंक के कर्मी की मौके पर मौत, मैनेजर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में माइक्रो फाइनेंस बैंक के कर्मी की मौके पर मौत, मैनेजर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ रोड में मिशन थाना के पास घटित एक सड़क दुर्घटना में माइक्रोफाइनेंस बैंककर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

बरबीघा. जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ रोड में मिशन थाना के पास घटित एक सड़क दुर्घटना में माइक्रोफाइनेंस बैंककर्मी की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. वही इस घटना में शाखा मैनेजर की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गयी. मृतक बैंककर्मी की पहचान नवादा जिला के पकरीवर्मा थाना क्षेत्र अंतर्गत जमहारिया गांव निवासी नंदकिशोर पासवान के 30 वर्षीय पुत्र शत्रुघ्न पासवान के रूप में किया गया है. मृतक बरबीघा स्थित चेतन इंडिया माइक्रोफाइनेंस बैंक में बतौर कर्मी दो साल से कार्य कर रहा था.जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह बैंक खुलने के बाद वह अपने मैनेजर प्रवीण कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर एक व्यक्ति के लोन से अप्रूवल से संबंधित जांच पड़ताल हेतु नालंदा जिला के सारे थाना क्षेत्र अंतर्गत गिलानी गांव जा रहे थे. इसी क्रम में बरबीघा-बिहार शरीफ रोड में अलीनगर गांव के पास सामने से आ रही स्काॅर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर में बैंक कर्मी शत्रुघ्न पासवान के हाइड्रोसील और सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि मैनेजर प्रवीण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये. उधर, सूचना मिलते ही सारे थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बरबीघा लेकर पहुंची. जहां डॉक्टर ने शत्रुघ्न पासवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया. जबकि प्रवीण कुमार को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान मैनेजर की मौत हो गयी. उधर सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन अस्पताल में ही घंटों रोते रहे. मृतक बैंक कर्मी को एक तीन साल का और एक आठ माह की बच्ची है. वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था. सारे थाना पुलिस ने घटना में शामिल स्कॉर्पियो को फिलहाल जब्त करते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने बताया कि मामले में आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस ने बैंककर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है. दूसरी तरफ गुरुवार की रात्रि नगर क्षेत्र के महावीर चौक के पास घटित एक सड़क दुर्घटना में रामपुर सिंडाय गांव निवास श्याम बिहारी सिंह के पुत्र महेश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गये. रेफरल अस्पताल बरबीघा से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन