धमासंग गांव में बंद दुकान को चोरों ने बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन

जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत धमासंग गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है. गांव के निवासी और दुकानदार हरे राम की बंद पड़ी दुकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए.

विज्ञापन

बिहारशरीफ : जिले के भागन बिगहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत धमासंग गांव में चोरी की एक घटना सामने आई है. गांव के निवासी और दुकानदार हरे राम की बंद पड़ी दुकान को चोरों ने बीती रात निशाना बनाया और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए. पीड़ित हरे राम ने जानकारी दी कि उन्होंने बुधवार रात लगभग 9 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे. जब वे सुबह 6 बजे दुकान खोलने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर पेट्रोल, करीब 5 हजार नकद और अन्य सामान गायब थे. पीड़ित के अनुसार, कुल मिलाकर लगभग 10 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत भागन बिगहा ओपी में एक लिखित आवेदन देकर चोरी की प्राथमिकी दर्ज करवाने की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन