जिले में निलंबित लिपिक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड

Published at :07 Mar 2025 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में निलंबित लिपिक को अनिवार्य सेवानिवृत्ति का दंड

जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी ने निगरानी समिति, धावादल, नालन्दा के जांच प्रतिवेदन एवं विभागीय कार्यवाही संचालनोपरांत संचालन पदाधिकारी की अनुशंसा के आधार पर पंकज कुमार, निलंबित नि.व. लिपिक, जिला सामान्य शाखा, नालन्दा के विरूद्ध आदेश निर्गत की तिथि से अनिवार्य सेवा निवृति का दण्ड अधिरोपित किया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिला पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी ने निगरानी समिति, धावादल, नालन्दा के जांच प्रतिवेदन एवं विभागीय कार्यवाही संचालनोपरांत संचालन पदाधिकारी की अनुशंसा के आधार पर पंकज कुमार, निलंबित नि.व. लिपिक, जिला सामान्य शाखा, नालन्दा के विरूद्ध आदेश निर्गत की तिथि से अनिवार्य सेवा निवृति का दण्ड अधिरोपित किया है. आरोपी कर्मी पंकज कुमार पर चौकीदार के पद पर नियुक्ति दिलवाने के नाम पर परिवादी से अवैध राशि लेने का आरोप प्रमाणित हुआ है. यह एक गंभीर आरोप है जो एक सरकारी सेवक के लिए अशोभनीय है और बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम-3 के प्रतिकूल है. आरोपी कर्मी पंकज कुमार के द्वारा समर्पित कारणपृच्छा में अपने कान के ऑपरेशन कराने के लिए परिवादी से कर्ज लिये जाने का उल्लेख किया गया है, लेकिन अपने खाता में आरोपी कर्मी के द्वारा दिनांक आठ फरवरी 2023 को रुपया स्थानान्तरित कराये जाने के बाद परिवाद समर्पित किये जाने की तिथि तक पैसा नहीं लौटाया गया है. जिससे यह स्पष्ट होता है कि आरोपी कर्मी पंकज कुमार की मंशा कान की चिकित्सा के लिए पैसा लेने की नहीं थी. इस प्रकार आरोपित कर्मी पंकज कुमार, नि.व.लिपिक, जिला सामान्य शाखा, नालन्दा सम्प्रति निलंबित नि०व०लिपिक द्वारा चौकीदार के पद पर नियुक्ति दिलवाने के नाम पर परिवादी से अवैध राशि लेने का आरोप प्रमाणित होता है. इस प्रकार के कृत्य से प्रशासन की छवि धूमिल होती है. आरोप की गंभीरता को देखते हुए इन्हें वृहत् दण्ड दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन