ePaper

प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया औचक निरीक्षण किया

Updated at : 20 Dec 2025 9:31 PM (IST)
विज्ञापन
प्लेस ऑफ सेफ्टी का किया औचक निरीक्षण किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा कई विधिक सहायता केंद्र और प्लेस ऑफ़ सेफ्टी का औचक निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा कई विधिक सहायता केंद्र और प्लेस ऑफ़ सेफ्टी का औचक निरीक्षण किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा के सचिव सब जज सुशील प्रसाद के द्वारा चेवाडा , बाल संरक्षण इकाई और अरियरी में संचालित विधिक सहायता केंद्र का भी औचक निरीक्षण किया गया. प्लेस ऑफ सेफ्टी के अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में प्लेस ऑफ सेफ्टी में कुल 50 किशोर की रहने की क्षमता है.जिसमें से अभी कुल 78 किशोर रह रहे हैं. अचानक बढ़ गये ठंड को देखते हुए अधीक्षक को अतिरिक्त कंबल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया. इसके साथ ही विशेष दत्तक ग्रहण केंद्र पर एक नवजात शिशु रह रहा है. जिसके विशेष देख भाल करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन