वूशु प्रतियोगिता में नालंदा की टीम ने लहराया परचम

Updated:
विज्ञापन
वूशु प्रतियोगिता में नालंदा की टीम ने लहराया परचम

तीन दिवसीय 15 वी बिहार राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता 2025 का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के इंडोर स्टेडियम में 12 मई से 14 मई तक आयोजित किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. तीन दिवसीय 15 वी बिहार राज्य स्तरीय वूशु प्रतियोगिता 2025 का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले के तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के इंडोर स्टेडियम में 12 मई से 14 मई तक आयोजित किया गया. जिसमें नालंदा जिले से कुल 24 खिलाड़ियों की टीम ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमे नालंदा के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण 10 रजत 2 काश्य पदक के साथ कुल 16 पदक अपने जिले के नाम करते हुए ऑल ओवर चैंपियन दूसरे उप विजेता का खिताब जीता जिसमे राज्य के कुल 29 जिले के 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. जिसमे सब-जूनियर बालिका में रोशनी कुमारी गोल्ड मेडल, राज लक्ष्मी गोल्ड मेडल, अंशिका पटेल सिल्वर मेडल,अंशिका पल सिल्वर मेडल, राखी रॉय सिल्वर मेडल, सब-जूनियर बालक वर्ग में विराज कुमार गोल्ड मेडल,अंश राज सिल्वर मेडल, प्रेम राज गोल्ड मेडल, रजनीश कुमार सिल्वर मेडल, शुभम कुमार सिल्वर मेडल,अंकुश राज सिल्वर मेडल, जूनियर बालक वर्ग में आदिदेव पी.ए सिल्वर मेडल, विश्वजीत कुमार सिल्वर मेडल, प्रभात किरण सिल्वर मेडल सीनियर बालिका बर्ग में रूचि कुमारी ने काश्य पदक पर कब्जा जमाया. बही अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीनियर बालक वर्ग के राजा बाबू ने भी कांस्य पदक अपने जि��े नाम किया.सभी खिलाड़ियों में जिला बाप्सी पर इस जीत के लिए नालंदा जिला वूशु संघ के अध्यक्ष डॉ पूर्णेदु भूषण ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उनकी इस जीत के लिए भी धन्यवाद दिया. जिसके कारण आज नालंदा जिला वूशु खेल में पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर आ गया. नालंदा जिला संघ के महासचिव शत्रुधन सिंह चौहान ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे आज हमारे जिले के बच्चो के अभिभावक व उनके कोच का बहुत बड़ा योगदान रहा है उनकी और बच्चों की कड़ी मेहनत का ये परिणाम है. इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम कोच के रूप में धर्मवीर पासवान, ओमपाल कुमार एवं सहयोगी कोच अदालत कुमार मौजूद थे बही जिन खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता है उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन