नालंदा: युवाओं को सौगात: जिला नियोजनालय के जॉब कैंप में 118 ने दिया इंटरव्यू, 14 अभ्यर्थियों का चयन

Author Ranjit Singh|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन

रोजगार मेला में भाग लेते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नालंदा में जिला नियोजनालय द्वारा आयोजित जॉब कैंप में 118 युवाओं ने इंटरव्यू दिया, जिसमें से 14 का चयन हुआ। यह पहल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के उद्देश्य से की गई है।

विज्ञापन

Biharsharif News : बिहारशरीफ युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निर्देश पर जिला नियोजनालय, नालंदा ने बेरोजगार युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए सोमवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया. संयुक्त श्रम भवन, प्रखंड परिसर, बिहारशरीफ में लगे इस कैंप में युवाओं में खासा उत्साह दिखा. जॉब कैंप में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित नियोजक संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी ने भाग लिया. कंपनी प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया. कैंप में कुल 118 युवक-युवतियों ने इंटरव्यू दिया, जिनमें से 14 अभ्यर्थियों का मौके पर ही चयन कर लिया गया.

विज्ञापन

आत्मनिर्भर बनाने की पहल

जिला नियोजनालय के अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के जॉब कैंप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. युवाओं को विभिन्न कंपनियों और प्रतिष्ठानों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करना विभाग की प्राथमिकता है.

आगे भी लगेंगे रोजगार मेले

जिला नियोजनालय ने जानकारी दी कि विभाग की ओर से आगे भी समय-समय पर रोजगार मेलों एवं जॉब कैंपों का आयोजन किया जाता रहेगा. इससे जिले के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकेंगे. अधिकारियों ने युवाओं से अपील की कि वे नियोजनालय से संपर्क में रहें और आगामी कैंपों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें. कैंप में शामिल अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन और नियोजनालय की इस पहल की सराहना की. युवाओं का कहना था कि ऐसे आयोजनों से उन्हें अपने जिले में ही नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिल रहा है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन