वेयर हॉउस में रखी इवीएम का होगा प्रथम स्तरीय जांच

Updated:
विज्ञापन
वेयर हॉउस में रखी इवीएम का होगा प्रथम स्तरीय जांच

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम एवं वीवीपीएटी का प्रथम स्तरीय जांच हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.

विज्ञापन

शेखपुरा. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम आरिफ अहसन की अध्यक्षता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर ईवीएम एवं वीवीपीएटी का प्रथम स्तरीय जांच हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक की गई.इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि प्रथम स्तरीय जांच 20 मई से प्रारंभ हो जाएगा जो 27 मई तक समाहरणालय परिसर स्थित ई0वी0एम वेयर हाउस के प्रथम तल पर सुबह 09 से शाम 07 बजे तक किया जायगा. इसकी सूचना सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दे दी गई है. यह कार्य ईसीआईएल के प्रतिनियुक्त अभियंता के द्वारा किया जाना है.निर्वाचन पदाधिकारी ने इस कार्य हेतु वरीय पदाधिकारी के रूप में अपर समाहर्ता संजय कुमार एवं नोडल पदाधिकारी ई वी एम कोषांग आशीष कुमार पाण्डेय एवं अन्य सभी सहायक पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश:पालन होना चाहिए. साथ ही उक्त स्थल पर सीसीटीवी कैमरा एवं अग्निशमन यंत्र इत्यादि के अधिष्ठान का कार्य समय से पूर्ण कर लें. हॉल के अंदर किसी भी तरह के इलेक्ट्रानिक उपकरण वार्जित है. साथ ही बिना पहचान पत्र के अंदर प्रवेश वर्जित है. प्रतिधिकृत व्यक्ति के अलावा वहां किसी अन्य का प्रवेश वर्जित रहेगा. इसके साथ ही प्रतिदिन के कार्यों का शाम में उन्होंने रिपोर्ट से अवगत कराने को भी कहा है. उन्होनें उप निर्वाचन पदाधिकारी गुलाब लकड़ा को सभी आवश्यक सहयोग ईवीएम कोषांग को प्रदान करने का निर्देसह दिया. उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान में शेखपुरा विधान सभा अंतर्गत 285 मतदान केंद्र है. जबकि बरबीघा विधान सभा अंतर्गत 248 मतदान केंद्र है. वर्तमान में जिला में पर्याप्त मात्रा में बीयू एवं सीयू तथा वी वीपीएटी मशीन उपलब्ध है. उनके यह भी बताया कि इस कार्यों के सर्वेक्षण हेतु निर्वाचन आयोग के द्वारा एक वरीय पदाधिकारी की नियुक्ति भी की गई हैं. इस कार्य के लिए जिला दिव्यांगजन कोषांग के सहायक निदेशक अभिजीत सोनल की अध्यक्षता में एक नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया हैं. साथ ही 02 पालियों में ईवीएम वेयरहाउस के पास सुरक्षा की व्यवस्था भी की गई है.उल्लेखनीय है कि इन्ही ईवीएम एवं वीवीपैट से आगामी बिहार विधान सभा चुनाव कराया जाना है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन