मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया कृषि भवन निर्माण का शिलान्यास

Updated:
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन किया कृषि भवन निर्माण का शिलान्यास

हिलसा अनुमंण्डल कार्यालय परिसर में बनने बाला अनुमंण्डल स्तरीय संयुक्त कृषि भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया.

विज्ञापन

हिलसा. हिलसा अनुमंण्डल कार्यालय परिसर में बनने बाला अनुमंण्डल स्तरीय संयुक्त कृषि भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया. अनुमंण्डल कृषि पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हिलसा अनुमंण्डल परिषर में लगभग 89 लाख रुपया की लागत से अनुमंण्डल स्तरीय संयुक्त कृषि भवन का निर्माण होना है. जल्द ही निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा. इसमें कृषि से जुड़े सभी कार्यालय होगे. कृषि भवन बनने से अनुमंडल के किसानों को लाभ मिलेगा. साथ ही कृषि विभाग से सम्बंधित तमाम कार्यो के निपटारा करने में सुविधा होगी. उन्होंने बताया कि हिलसा में कृषि भवन नही होने से किसानों के साथ साथ विभाग के कर्मचारियों को काफी दिक्कत हो रही थी. सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूरे बिहार में हिलसा अनुमंडल सहित 62 अनुमंडल स्तर पर कृषि भवन का वीसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया. साथ ही खरीफ़ महाअभियान 2025 का भी शुभारंभ किया गया है. इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार, सहायक निर्देशक कृषि अभीयंत्रण अभिमन्यु कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामानुज प्रसाद एवं प्रोग्रेसिव किसान साथ में किसान सलाहकार उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन