कांग्रेस का हर घर झंडा अभियान ने पकड़ी रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस का हर घर झंडा अभियान ने पकड़ी रफ्तार

कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर झंडा अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है. बरबीघा में इस अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता और नेता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

विज्ञापन

बरबीघा. कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे हर घर झंडा अभियान ने अब जोर पकड़ लिया है. बरबीघा में इस अभियान को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता और नेता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस नेता विकास कुमार वीर ने विशेष पहल करते हुए क्षेत्र में घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाया और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का आह्वान किया. विकास कुमार वीर ने कहा कि यह अभियान न सिर्फ कांग्रेस की पहचान को मजबूत करने का माध्यम है, बल्कि इसके जरिए आम जनता से सीधे जुड़ाव भी स्थापित हो रहा है. उन्होंने इस दौरान क्षेत्रीय लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं उसके निराकरण की दिशा में हर संभव पहल करने की बात भी कहीं. विकास कुमार वीर की अगुवाई में हर घर झंडा अभियान की शुरुआत बरबीघा नगर के दिनकर नगर मोहल्ला से की गयी. इसके बाद धरसेनी, कुटौत, अहियापुर, जाफरपुर सहित कई गांव में सैकड़ों घर पर झंडा लगाने का काम किया गया. इस दौरान ग्रामीण लोगों में भी इस अभियान को लेकर उत्साह देखा गया. कई लोगों ने स्वयं अपने घरों पर कांग्रेस का झंडा लगवाने की इच्छा जताई और पार्टी के साथ एकजुटता दिखायी. इस अभियान को सफल बनाने में प्रदेश कार्यालय से नियुक्त हर घर झंडा अभियान के प्रभारी विवेक सिन्हा, पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रभात चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष शंभू सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय नीति, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोरंजन कुमार, जिला उपाध्यक्ष आनंदी यादव, वरिष्ठ नेता लखन महतो, त्रिपुरारी जी, संदीप भारती आदि लोगों के सराहनीय भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन