जर्जर मकान में फंदे से लटकती मिली लाश

Updated:
विज्ञापन
जर्जर मकान में फंदे से लटकती मिली लाश

गिरियक थाना पुलिस ने शनिवार को निचली बाजार स्थित जर्जर मकान से फंदे पर लटकी महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान अजय चौधरी की 39 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. गिरियक थाना पुलिस ने शनिवार को निचली बाजार स्थित जर्जर मकान से फंदे पर लटकी महिला का शव बरामद किया. मृतका की पहचान अजय चौधरी की 39 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी के रूप में की गई. एक दिन पहले पुत्र कुंदन कुमार ने मां के गुमशुदगी का आवेदन थाना में दिया था. पुत्र ने बताया दो दिनों से मां परेशान थी. एकाएक लापता हो गई जिसके अगले दिन उनकी लाश मिली. उन्हें अप्रिय घटना का अंदेशा है. पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में घटना खुदकुशी प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन