स्वास्थ्य कर्मियों के बैंक स्टेंटमेंट की होगी जांच : सीएस

Updated at : 03 Mar 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मियों के बैंक स्टेंटमेंट की होगी जांच : सीएस

सदर अस्पताल के लिपिक पंकज कुमार द्वारा वेतन मद में अवैध बड़ी राशि की निकासी के मामले उजागर होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. सदर अस्पताल के लिपिक पंकज कुमार द्वारा वेतन मद में अवैध बड़ी राशि की निकासी के मामले उजागर होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है. सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब जिले के सभी स्वास्थ्य कर्मियों के बैंक स्टेटमेंट की गहराई से जांच की जायेगी. इस दौरान जो भी कर्मी जांचोपरांत दोषी पाये जायेंगे, उनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. विभागीय जानकारी के अनुसार लिपिक पंकज कुमार की नियुक्ति वर्ष 2018 में राजगीर मे अनुकंपा पर की गयी थी. यही से अवैध निकासी की जो शुरूआत हुई, वह सदर अस्पताल में भी चलता रहा. सीएस डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने हालांकि इस अवैध निकासी के मामले को खुद पकड़ा है. अबतक की सामने आयी गड़बड़ी की मानें तो मार्च 2022 से फरवरी 2023 तक 61600, मार्च 2023 से फरवरी 2024 तक 166100 एवं मार्च 2024 से जनवरी 2025 तक 682836 रूपये की अवैध निकासी की बात कही जा रही है. इधर, एचआरएमएस पोर्टल से निकाली गयी तीन साल की रिपोर्ट की मानें तो मार्च 2022 से फरवरी 2023 तक हरेक माह अन्य भत्ता के नाम पर 5-5 हजार रूपये की राशि निकासी गयी है. इसी प्रकार 2023 के मार्च, अप्रैल एवं जून में 6600 रूपये की निकासी की गयी है. अवैध निकासी का यह सिलसिला सदर अस्पताल में आने के बाद भी लिपिक पंकज कुमार द्वारा चलता रहा. लेकिन सीएस ने जब इसकी जांच की तो अवैध निकासी की परत दर परत खुलती चली गयी. इधर, जांच का दायरा बढ़ाये जाने के बाद इसके घेरे में कई कर्मियों पर गाज गिर सकती है जिससे ऐसे कर्मियों के रातों की नींद एवं सुबह का चैन गायब होता दिख रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन