ePaper

टेबल टेनिस में महाराष्ट्र और तमिलनाडु को स्वर्ण, दिल्ली और तमिलनाडु को कांस्य पदक

Updated at : 08 May 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
टेबल टेनिस में महाराष्ट्र और तमिलनाडु को स्वर्ण, दिल्ली और तमिलनाडु को कांस्य पदक

राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत टेबल टेनिस की टीम स्पर्धाएं शानदार मुकाबलों के साथ संपन्न हुईं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. राजगीर अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में आयोजित सातवें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत टेबल टेनिस की टीम स्पर्धाएं शानदार मुकाबलों के साथ संपन्न हुईं. लड़कों और लड़कियों की श्रेणियों में खेले गए स्वर्ण और कांस्य पदक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, धैर्य और प्रतिस्पर्धा की भावना का परिचय दिया.

लड़कियों का स्वर्ण पदक : महाराष्ट्र ने जीता खिताब महाराष्ट्र बनाम पश्चिम बंगाल का परिणाम महाराष्ट्र ने 11-6, 11-9, 11-8 से जीत दर्ज की महाराष्ट्र की टीम ने पूरे मुकाबले में मजबूत पकड़ बनाये रखते हुए पश्चिम बंगाल को सीधे सेटों में हराया. तेज रफ्तार सर्विस और सटीक रणनीति महाराष्ट्र की जीत की कुंजी रही.

लड़कों का स्वर्ण पदक : तमिलनाडु की दमदार वापसी की तमिलनाडु बनाम असम के बिच खेला गया जिसका परिणाम तमिलनाडु ने 7-11, 11-9, 11-9, 11-9 से हराया. पहला सेट हारने के बावजूद तमिलनाडु की टीम ने जबर्दस्त वापसी करते हुए तीन सेट लगातार जीतकर असम को पराजित किया. यह जीत उनकी मानसिक दृढ़ता और सामूहिक खेल का परिणाम रही.

लड़कियों का कांस्य पदक : तमिलनाडु की संतुलित जीत

तमिलनाडु बनाम उत्तर प्रदेश के बिच खेला गया जिसमें तमिलनाडु ने 11-8, 12-10, 11-7 से हराया तमिलनाडु की टीम ने कांस्य पदक मुकाबले में आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन के साथ यूपी को सीधे सेटों में हराया. दूसरे सेट में कड़ी टक्कर के बावजूद तमिलनाडु ने निर्णायक बढ़त हासिल की.

लड़कों का कांस्य पदक : दिल्ली ने रोमांचक मुकाबले में बाज़ी मारी है. यह मुकाबला दिल्ली बनाम महाराष्ट्र के बिच खेला गया जिसका परिणाम दिल्ली ने 11-7, 8-11, 14-12, 11-7 से हराया. दिल्ली और महाराष्ट्र के बीच हुए कांस्य पदक मुकाबले ने दर्शकों को रोमांच से भर दिया. तीसरा सेट 14-12 के स्कोर तक खिंचा, जो मुकाबले का निर्णायक मोड़ बना. मुख्य अतिथि सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर कुमार ओंकारेश्वर ने विजयी टीमों को पदक पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

अब एकल स्पर्धाओं पर नजरें : टीम स्पर्धाओं के समापन के साथ अब सभी की निगाहें एकल मुकाबलों पर टिकी हैं. लड़कों और लड़कियों की व्यक्तिगत श्रेणियों के क्वार्टर फाइनल मुकाबले कल से शुरू होंगे, जहां भारत के भविष्य के सितारे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन