ePaper

बालिका में तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से हराया, बालक वर्ग में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-0 से हराया

Updated at : 09 May 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
बालिका में तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 3-0 से हराया, बालक वर्ग में तमिलनाडु ने तेलंगाना को 3-0 से हराया

गर्ल्स सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल में तमिलनाडु की एम. हंसिनी ने पश्चिम बंगाल की सयानी पांडा को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर आरामदायक जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

राजगीर. शुक्रवार को शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के इनडोर हाॅल में आयोजित टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा का मुकाबला काफी रोमांचक रहा है. इस प्रतिस्पर्धा का आनंद खेल मंत्रालय के युव कार्यक्रम, भारत सरकार के सचिव हरि रंजन राव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी भारत सोनी, खेलो इंडिया की निदेशक ममता श्री ओझा, टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव कमलेश मेहता द्वारा प्रतिस्पर्धा का लुफ्त उठाया गया है. राजगीर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता के गर्ल्स और बॉयज सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल मुकाबलों में रोमांचक और जबरदस्त प्रदर्शन को देखकर अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया. टेबल टेनिस प्रतियोगिता के दौरान गर्ल्स और बॉयज सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल प्रतिस्पर्धा मुकाबलों में जहां एक ओर खिलाड़ियों का दबदबा दिखा, वहीं दूसरी ओर तीव्र रैलियों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. गर्ल्स सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल में तमिलनाडु की एम. हंसिनी ने पश्चिम बंगाल की सयानी पांडा को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर आरामदायक जीत दर्ज की है. महाराष्ट्र की दिव्यांशी भौमिक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तमिलनाडु की नंधिनी बालाजी रीना को 3-0 से पराजित किया. महाराष्ट्र की सुक्रति शर्मा ने दिल्ली की वंशिका मुद्गल को कड़ी टक्कर में 3-1 से हराया है. महाराष्ट्र की काव्या भट्ट ने दिया ब्रह्मचारी को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है. इसी प्रकार बॉयज सिंगल्स क्वार्टर-फाइनल में महाराष्ट्र के कुशल चोपड़ा ने हिमाचल प्रदेश के नमन भटनागर को पांच सेटों तक चले रोमांचक मुकाबले में 3-2 से हराया है. तमिलनाडु के पीबी अभिनंद ने पुणित बिस्वास को 3-1 से हराया है. असम के प्रियानुज भट्टाचार्य ने बिहार के हर्षित कुमार को 3-0 से हराकर आसान जीत दर्ज की है. तमिलनाडु के मुथु राजसेकरन बालमुरुगन ने तेलंगाना के अरुष रेड्डी मिड्डेला को 3-0 से हराकर अपना दबदबा कायम रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन