जिले के सभी स्कूलों में 11:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई

Updated:
विज्ञापन
जिले के सभी स्कूलों में 11:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई

जिले में विगत एक सप्ताह से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा स्कूलों के संचालन अवधि में कमी कर दी गई है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. जिले में विगत एक सप्ताह से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर के द्वारा स्कूलों के संचालन अवधि में कमी कर दी गई है. अब जिले के सभी स्कूल, प्री स्कूल तथा आंगनबाड़ी केंद्र आदि 11:30 बजे पूर्वाह्न तक ही संचालित किए जाएंगे. उन्होंने अपने निर्देश में कहा है कि जिले में अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है. सभी विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे उक्त आदेश के अनुरूप शैक्षणिक गतिविधियों को पुनर्निर्धारित करें.यह आदेश 13 मई से लगातार 17 मई तक लागू रहेगा. जिला पदाधिकारी के इस निर्देश से स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों को भी गर्मी से राहत मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन