हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

Updated:
विज्ञापन
हुड़दंगियों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसपी

आगामी रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए जिले भर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. जिले के सभी प्रमुख क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जा रहा है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. आगामी रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसके लिए जिले भर में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. जिले के सभी प्रमुख क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जा रही हैं, जिसमें विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जा रहा है. उक्त बातों की जानकारी पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने दी. उन्होंने कहा कि जिले में आगामी रामनवमी पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. दो साल पूर्व हुई अप्रिय घटनाओं के मद्देनजर इस बार पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं करने का संकल्प लिया है. इसके अलावा, संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है, जिससे आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव उत्पन्न हो सके और अफवाहों पर रोक लगे. हमने सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठनों के साथ संवाद स्थापित किया है. उनका सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है. पिछले वर्ष के सांप्रदायिक मामलों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज़ी से चल रही है. एसपी सोनी ने बताया कि 2023 में दर्ज हुए 22 सांप्रदायिक मामलों में से 17 का निष्पादन पूरा हो चुका है, जबकि शेष 5 मामलों में कार्रवाई जारी है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इन सभी मामलों में अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है और गृह विभाग से आवश्यक स्वीकृतियां भी प्राप्त कर ली गई हैं. बीते चार दिनों से पुराने मामलों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ लगातार छापेमारी किया जा रहा है.विशेष रूप से पुलिस पर हमले से जुड़े सभी मामलों में हम ताबड़तोड़ दबिश दे रहे हैं. प्रशासन की सख्त कार्रवाई के तहत हाल के दिनों में जुलूस से संबंधित मामलों में लगभग 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने स्पष्ट किया कि यह अभियान अभी जारी रहेगा. प्रशासन ने जुलूस के लिए प्रतिबंधित रास्तों पर पूरी तरह रोक लगा दी है, जबकि वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की गई है. जुलूस के लिए लाइसेंस प्राप्त करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन