राजद ने किया सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन
राजद ने किया सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम

राष्ट्रीय जनता दल द्वारा नालंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक निजी सभागार में किया गया.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. राष्ट्रीय जनता दल द्वारा नालंदा विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन एक निजी सभागार में किया गया. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजनीतिक हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार उन्होंने बिहार की शिक्षा को ध्वस्त करने के लिए पहले डिग्री लाओ नौकरी पाओ नीति लागू किया. लोकतंत्र को ध्वस्त करने के लिए बार-बार जनादेश का अपमान किया. हद तो तब हो गई जब 2020 के विधानसभा चुनाव में हिलसा से जनता द्वारा निर्वाचित प्रत्याशी का डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में जबरदस्ती सर्टिफिकेट छीनकर लोकतंत्र की हत्या की गयी. उन्होंने कहा कि नालंदा ज्ञान और सम्राटों की ऐतिहासिक धरती रही है. जरासंध, मौर्य वंश, गुप्त वंश इस नालंदा राजगीर की धरती से सामाजिक न्याय की नीति से सदियों तक दुनिया में राज किया. आज इसी धरती के नीतीश कुमार सामाजिक न्याय का गला घोट रहे हैं. मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका भारती ने कहा कि तेजस्वी यादव ने अपने अल्प उप मुख्यमंत्री कार्यकाल में जिस प्रकार 5 लाख नौकरियां दिए, तालीमी मरकज, आशा आंगनबाड़ी सेविकाओं के वेतन वृद्धि किया किए, 4:50 लाख नौकरी प्रक्रियाधीन करवाए, जातीय जनगणना आरक्षण का दायरा बढ़ाकर ऐतिहासिक कार्य किये ठीक उसी तरह सरकार बनने पर माय बहन योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को ₹2500 रुपए प्रतिमाह, निशक्तजन, विधवा, वृद्धजन का पेंशन 1500 प्रतिमाह दिये जायेंगे. पूर्व विधायक सतीश कुमार एवं डॉ रविकांत ने नीतीश कुमार की सरकार को भ्रष्टाचार की सरकार बताया और कार्यकर्ताओं से सत्ता परिवर्तन का विकसित बिहार की परिकल्पना को लेकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक कुशल सरकार बनाने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सिलाव प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने की जबकि संचालन विनोद यादव ने किया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष अशोक कुमार हिमांशु प्रधान महासचिव श्री सुनील यादव, रजनीश कुमार सिंह उर्फ राजु जी, दीपक कुमार, मनोज यादव, गणेश शंकर कुशवाहा, कल्लू मुखिया, संतोष पांडे, रामाशीष चौधरी पवन यादव, अमरजीत कुमार, रंजीत यादव, बबीता देवी, बृज किशोर मेहता, पारस राजवंशी, एलन रविदास सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन