60 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
60 लीटर देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरबंशपुर गांव समीप से पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

हिलसा. चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरबंशपुर गांव समीप से पुलिस ने 60 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पटना जिला के जीवन खंधा से शराब लाकर नालंदा जिला में शराब बिक्री करने की सूचना मिल रही थी. सूचना के आलोक में रविवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत हरबंशपुर गांव के समीप पुलिस बल मौजूद था. तभी हरबंशपुर गांव निवासी रामबाबू जमादार एक बोड़ा में 60 लीटर देशी शराब लेकर पहुंचा. जहां पुलिस को देखकर शराब छोड़कर भागने लगा. जहां उसे खदेड़कर कर पकड़ लिया गया. तस्कर के विरुद्ध चिकसौरा थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Santosh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Santosh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन