पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 3-2 से दी शिकस्त

Published by :AMLESH PRASAD
Published at :09 May 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 3-2 से दी शिकस्त

शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन में दूसरी पाली में बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब और हिमाचल के बीच की रोमांचक मुकाबला हुआ.

विज्ञापन

राजगीर. शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी प्रतिस्पर्धा के दूसरे दिन में दूसरी पाली में बालिका हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब और हिमाचल के बीच की रोमांचक मुकाबला हुआ. पंजाब इस मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 3-2 गोलों के अंतर से जीत दर्ज की है. इस दौरान पंजाब की टीम द्वारा तीन गोल दागे गये. पंजाब की खिलाड़ी गुरजीत कौर द्वारा दो गोल और तरनजीत कौर द्वारा एक गोल किया गया है. प्रतिद्वंद्वी हिमाचल प्रदेश की टीम द्वारा दो गोल किया गया है. हिमाचल प्रदेश की टीम के ज्योति द्वारा दो गोल किया गया. हरियाणा और मध्य प्रदेश बीच हुए कड़े मुकाबले प्रतिस्पर्धा बराबरी पर रहा है. दोनों टीम द्वारा 1-1 गोल दागे गये हैं. हरियाणा की ओर से अंजनी द्वारा एक गोल, मध्य प्रदेश की ओर से स्नेहा पटेल द्वारा एक गोल किया गया है. बालक वर्ग का मुकाबला मणिपुर और झारखंड के बीच हुआ है. इस प्रतिस्पर्धा को झारखंड 1-0 से जीत लिया है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स के इस प्रतिस्पर्धा में झारखंड के टोपनो जोलेन द्वारा एक गोल किया गया है, जबकि दूसरी टीम एक भी गोल नहीं कर सकी है. दूसरी प्रतिस्पर्धा हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच महामुकाबला हुआ है. इस प्रतिस्पर्धा में हरियाणा ने 4-2 के अंतर से मैच जीत लिया है. हरियाणा के नितिन, अमित, अंकुश और पंकज शर्मा द्वारा एक-एक गोल किया गया है, जबकि उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल पाल और त्रिलोकी बेनवंशी द्वारा एक-एक गोल ही किया गया है. नशे की हालत मे दो नशेड़ी गिरफ्तार अस्थावां. समकालीन अभियान के दौरान अस्थावां थाना पुलिस ने क्षेत्र से नशे की हालत में दो नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है. अस्थावां थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक लालमणि दूबे ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ियों की पहचान शेखपुरा जिला के शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मोहब्बतपुर गांव निवासी रिकेश यादव एवं बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ला निवासी शंकर प्रसाद के रूप में की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन