ePaper

बंद घर से जेवर सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी

Updated at : 26 Nov 2025 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
बंद घर से जेवर सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी

नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मौसम हास्पिटल के पास से बंद घर से चोरों ने करीब पांच लाख का जेवर एव नगद चुराकर फरार हो गये.

विज्ञापन

सिलाव. नालंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत नालंदा मौसम हास्पिटल के पास से बंद घर से चोरों ने करीब पांच लाख का जेवर एव नगद चुराकर फरार हो गये. इस संबंध में मकान मालिक रविन्द्र कुमार ने बताया कि हमलोग शाम को शादी में गये थे. जब हमलोग सुबह पांच बजे पहुंचे तो घर का सारा समान बिखरा पड़ा था. कमरे का ताला टुटा हुआ था. जब घर के पीछे जाकर देखा तो करकट उठा हुआ था. चोर इसके सहारे घर में प्रवेश कर गये और आराम से कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोने की चार चुड़ियाँ, एक सोने की सिकड़ी , एक सोने की झुमका एवं 32 हजार नगद रुपये चुराकर फरार हो गये. इस संबंध में नालंदा थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी के लिये पीड़ित ने आवेदन दिया है. दूसरी ओरथाना क्षेत्र के कुल गांव के पास पशु अस्पताल के पास दिनेश कुमार अपना मोटरसाइकिल लगाकर दवा लेने के लिए अस्पताल के अंदर गये और जब वे बाहर निकले तो देखा की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. इस संबंध में नालंदा थाना में अज्ञात चोर की खिलाफ आवेदन दिया गया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया की घटना की जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन