नालंदा में PM आवास योजना के तहत 5 लाभुकों को स्वीकृति पत्र, पांच परिवारों को मिली घर की चाबी

Updated:
विज्ञापन

लाभुक को पीएम आवास की सांकेतिक चाबी सौंपते सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं डीएम उदिता सिंह

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत नालंदा में 5 जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर के निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र दिए गए. वहीं, 5 परिवारों को योजना पूर्ण होने पर गृह प्रवेश की प्रतीकात्मक चाबी सौंपी गई, जिससे उनके चेहरे पर खुशी छा गई.

विज्ञापन

PM Awas Yojana Nalanda : प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के जरूरतमंद परिवारों के पक्के घर का सपना लगातार साकार हो रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को पटना के बापू सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री की उपस्थिति रही. कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नालंदा समाहरणालय सहित सभी प्रखंडों में भी प्रसारण किया गया. कार्यक्रम के दौरान योजना के पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए.

वहीं, जिन लाभार्थियों ने अपने आवास का निर्माण पूरा कर लिया है, उन्हें गृह प्रवेश के लिए आवास की प्रतीकात्मक चाबी और शुभकामना पत्र देकर सम्मानित किया गया.

लाभुक को स्वीकृति पत्र प्रदान करते सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं डीएम उदिता सिंह
लाभुक को स्वीकृति पत्र प्रदान करते सांसद कौशलेंद्र कुमार एवं डीएम उदिता सिंह

नालंदा में पांच लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

नालंदा समाहरणालय के न्यू एनआईसी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पांच पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया.

स्वीकृति पत्र मिलने के साथ ही इन परिवारों के पक्के घर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ा. स्वीकृति पत्र पाने वालों में बिहारशरीफ प्रखंड के पचौड़ी पंचायत अंतर्गत नवीनगर की रिकु कुमारी, नूरसराय प्रखंड के वाराखुर्द पंचायत की सुनीता देवी एवं रेनु देवी, वेन प्रखंड के आरावां पंचायत अंतर्गत खेदू बिगहा निवासी मनोज गोप तथा वेन प्रखंड के बारा पंचायत अंतर्गत गंगटी निवासी लालमुनि कुमार शामिल हैं.

आवास पूर्ण करने वाले पांच परिवारों को गृह प्रवेश की चाबी

कार्यक्रम में उन लाभार्थियों के लिए भी खुशी का अवसर रहा, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अपना आवास निर्माण पूरा कर लिया है. ऐसे पांच लाभार्थियों को गृह प्रवेश के लिए उनके पक्के आवास की प्रतीकात्मक चाबी और शुभकामना पत्र प्रदान किए गए.

चाबी मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी और अपने पक्के घर का सपना पूरा होने का संतोष साफ नजर आया. चाबी प्राप्त करने वालों में बिहारशरीफ प्रखंड के हरगावां पंचायत अंतर्गत हरगावां की टुन्नी देवी एवं भूखनी देवी, कोरई पंचायत अंतर्गत महानंदपुर के सुधीर कुमार, कोरई निवासी अरविंद कुमार तथा तुंगी पंचायत की गीता देवी शामिल हैं.

योजना का उद्देश्य: पक्के घर के साथ सम्मान और सुरक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र और जरूरतमंद परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना है.

Also Read : ग्लैमर की दुनिया छोड़ आध्यात्मिक राह पर निकला युवक, साइकिल से कर रहा 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा

योजना के तहत स्वीकृति पत्र मिलना ऐसे परिवारों के लिए अपने घर के सपने को हकीकत में बदलने की शुरुआत है, जबकि निर्माण पूरा होने के बाद घर की चाबी मिलना उस सपने के साकार होने का प्रतीक है. पक्के आवास से परिवारों को मौसम की मार से सुरक्षा मिलने के साथ जीवन में स्थायित्व और आत्मविश्वास भी मिलता है.

जिला स्तरीय कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की भागीदारी

न्यू एनआईसी सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में नालंदा के सांसद कौशलेन्द्र कुमार, जिला पदाधिकारी उदिता सिंह, पूर्व विधान पार्षद राजू यादव, बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री के प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद तथा डीआरडीए के निदेशक अजीत कुमार प्रसाद समेत संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : गया जी में बारिश के बाद फल्गु-निरंजना नदी का बढ़ा जलस्तर, बोधगया के बतसपुर समेत कछार के गांवों में अलर्ट

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को योजना के उद्देश्य, आवास निर्माण की प्रक्रिया और सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने कहा कि पात्र लाभार्थियों तक योजना का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाना और स्वीकृत आवासों को समय पर पूर्ण कराना प्राथमिकता है.


विज्ञापन
कंचन कुमार

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

कंचन कुमार वर्ष 2009 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उत्तराखंड से शुरुआत करने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पटना, नवादा और बिहारशरीफ में विभिन्न मीडिया संस्थानों के साथ कार्य किया. पिछले 12 वर्षों से प्रभात खबर बिहारशरीफ कार्यालय में नालंदा जिला रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं. जिला प्रशासन, खोजी एवं विशेष रिपोर्ट, जमीनी पड़ताल, विकास, जनसरोकार के मुद्दों तथा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के गहन विश्लेषण के लिए उनकी विशेष पहचान है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन