ePaper

जिले में बदलते मौसम से लोग हो रहे बीमार

Updated at : 08 Nov 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
जिले में बदलते मौसम से लोग हो रहे बीमार

दिन-रात के तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण जिले में मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. दिन-रात के तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण जिले में मौसमी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. रात का ठंडा और दिन का गर्म मौसम लोगों के शरीर के तापमान संतुलन को बिगाड़ रहा है. इसका सीधा असर अस्पतालों में दाखिल होने वाले मरीजों की संख्या पर देखने को मिल रहा है, जहां सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार के मामलों में अचानक इजाफा हुआ है. चिकित्सकों के मुताबिक, तापमान में लगातार परिवर्तन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है. इस वजह से वायरल संक्रमण और एलर्जी के मामले तेजी से फैल रहे हैं. इससे सबसे अधिक प्रभावित बच्चे, बुजुर्ग और कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग हो रहे हैं. विशेषज्ञों ने निवारक उपायों के तौर पर लोगों से मौसम के अनुरूप कपड़े पहनने, भरपूर मात्रा में पानी पीने, स्वच्छता का ध्यान रखने और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी है. साथ ही, यदि बीमारी के लक्षण गंभीर हों या लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सिफारिश की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन