ePaper

जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

Updated at : 07 May 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका महिला ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बुधवार को जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान में हिलसा प्रखंड के अकबरपुर गांव एवं अरपा पंचायत के मखदुमपुर गांव में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया़

विज्ञापन

हिलसा. बुधवार को जीविका महिला ग्राम संगठन के तत्वाधान में हिलसा प्रखंड के अकबरपुर गांव एवं अरपा पंचायत के मखदुमपुर गांव में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड परियोजना प्रबंधक राजेश कुमार एवं जीविका के अन्य कर्मियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया़ बीपीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में शक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन एवं ज्योति जीविका महिला ग्राम संगठन से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया़ इस दौरान बीपीएम राजेश कुमार ने बताया कि जीविका से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बना रही है़ उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को जागरूक करना है कि सरकार उनके लिए कुछ विशेष योजना का कार्य कर रही है़ सरकार की उपलब्धियों एवं महिला उत्थान के लिए चलायी जा रही योजनाओं परियोजनाओं की जानकारी एलइडी प्रचार वाहन के माध्यम से दी जा रही गयी. बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला सशक्तिकरण एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने और उनके इलाके के सर्वांगीण विकास हेतु आकांक्षाओं के अदान-प्रदान हेतु महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ संवाद कार्यक्रम में सोनी कुमारी के द्वारा साइकिल योजना, सुकन्या योजना पर अनुभव साझा की. गुड़िया के द्वारा लोहिया स्वच्छ मिशन पर अनुभव साझा किया गया वही प्रेमलता कुमारी के द्वारा महिलाओं के रोजगार के लिए कोई उद्योग स्थापित किये जाने एवं शौचालय एवं नल जल योजना की मांग किया गया़ इस दौरान ग्रामीण के बीच दोनों गांव के मुद्दे और सरकार से आकांक्षाओं को लेकर रिपोर्टबम संकलित किया. लेड प्रचार वाहन के माध्यम से नशा मुक्ति, कन्या उत्थान योजना, बालिका पोशाक योजना, साइकिल योजना, इंटरमीडिएट व स्नातक प्रोत्साहन योजना सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं को दिखाकर लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया गया. इस मौके पर सामुदायिक समन्वयक अनीता कुमारी, निभा कुमारी, शोभा कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक शबनम कुमारी, सीएफ रमाकांत पासवान, संजय कुमार सहित संगठन की महिलाएं एवं सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष उपस्थिति रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AMLESH PRASAD

लेखक के बारे में

By AMLESH PRASAD

AMLESH PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन