नालंदा में सब्जी खेत में अचेत अवस्था में मिला युवक, अस्पताल में तोड़ा दम
Published by : Vivek Singh Updated At : 23 May 2026 11:11 AM
सांकेतिक तस्वीर
Nalanda News : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. खेत में अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.
Nalanda News : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया है. खेत में अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है.
खेत में अचेत पड़े मिले व्यक्ति से मचा हड़कंप
घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के ग्राम परिऔना की है. पुलिस के अनुसार 22 मई 2026 की शाम करीब 8 बजे सूचना मिली कि गांव के पेट्रोल पंप के पीछे स्थित सब्जी और कद्दू के खेत में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया.
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
पुलिस ने बिना देर किए अचेत व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल बिहारशरीफ पहुंचाया. लेकिन वहां मौजूद चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान संतोष कुमार (करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सोहडीह गांव, थाना सोहसराय, जिला नालंदा के निवासी बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.
मौत का पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया है. साथ ही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. शुरुआती जांच में विधि-व्यवस्था सामान्य बताई जा रही है, लेकिन मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही हो सकेगा. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Singh
विवेक सिंह माता सीता की धरती और मिथिला का द्वार कहे जाने वाले समस्तीपुर जिले से आते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. इससे पहले #The_Newsdharma के साथ डिजिटल मीडिया, ग्राउंड रिपोर्टिंग , और न्यूज़ लेखन के क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव रहा है. सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षा, युवा, महिला सुरक्षा और जनता से जुड़े मुद्दों पर विशेष रुचि रखते हैं. सरल, तथ्यात्मक और प्रभावी लेखन शैली के माध्यम से पाठकों तक महत्वपूर्ण खबरें और मुद्दे पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं. NGO अमर शहीद बिपिन सिंह फाउंडेशन के साथ जुड़कर सामाजिक, स्वास्थ्य, पर्यावरण ,रोजगार और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर भी कार्य करने का अनुभव हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










