कोरोना के बाद टीकाकरण केंद्रों पर उमड़ी भीड़, नालंदा में 96% बच्चों को मिला सुरक्षा कवच

Updated:
विज्ञापन
Nalanda News: Crowds gathered at vaccination centers after Corona, 96%

टीकाकरण की तस्वीर

Nalanda News : कोरोना महामारी के बाद लोगों में स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है. इसका असर अब सरकारी अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों पर साफ दिखाई दे रहा है. बच्चों को समय पर टीका दिलाने के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ केंद्रों पर पहुंच रही है.

विज्ञापन

Nalanda News : (कंचन कुमार) कोरोना महामारी के बाद लोगों में स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर जागरूकता तेजी से बढ़ी है. इसका असर अब सरकारी अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों पर साफ दिखाई दे रहा है. बच्चों को समय पर टीका दिलाने के लिए अभिभावकों की भारी भीड़ केंद्रों पर पहुंच रही है. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में हर साल करीब 72 हजार बच्चों का नियमित टीकाकरण किया जा रहा है.

12 खतरनाक बीमारियों से बचा रहे मुफ्त टीके.

राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को बीसीजी, पोलियो, पेंटावैलेंट और एमआर सहित कई जरूरी टीके मुफ्त लगाए जा रहे हैं. इन टीकों से डिप्थीरिया, टेटनस, पोलियो, खसरा, रूबेला और निमोनिया समेत 12 गंभीर बीमारियों से सुरक्षा मिलती है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि समय पर लगाया गया टीका बच्चों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच साबित होता है.

नालंदा ने हासिल किया 96 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य.

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 तक जिले में औसत टीकाकरण उपलब्धि 96 प्रतिशत दर्ज की गई है. विभाग का मानना है कि लगातार चलाए जा रहे जागरूकता अभियान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का यह सकारात्मक परिणाम है. साथ ही छूटे हुए बच्चों तक भी टीकाकरण सुविधा पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं.

बिंद प्रखंड बना नंबर-1, लक्ष्य से भी आगे निकला.

टीकाकरण अभियान में बिंद प्रखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. यहां 1645 बच्चों के लक्ष्य के मुकाबले 1779 बच्चों का टीकाकरण कर 108 प्रतिशत उपलब्धि हासिल की गई. चंडी, कतरीसराय, हरनौत, नगरनौसा और बेन प्रखंडों ने भी निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्रदर्शन कर जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है.

हिलसा-इस्लामपुर भी लक्ष्य के बेहद करीब.

हिलसा में 5236 के लक्ष्य के विरुद्ध 5193 और इस्लामपुर में 6165 के मुकाबले 6062 बच्चों का टीकाकरण किया गया. करायपरसुराय और सरमेरा प्रखंडों में भी 98 से 99 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की गई है. विभाग शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए लगातार निगरानी कर रहा है.

जहां कमी, वहां शुरू हुआ विशेष अभियान.

बिहारशरीफ, राजगीर, नूरसराय, रहुई और एकंगरसराय समेत कुछ प्रखंडों में लक्ष्य से कम उपलब्धि दर्ज की गई है. ऐसे क्षेत्रों में छूटे हुए बच्चों की पहचान कर विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है. आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करने का निर्देश दिया गया है.

स्वास्थ्य विभाग की अपील, समय पर जरूर लगवाएं टीका.

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीके पूरी तरह निशुल्क उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि समय पर टीकाकरण बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों से बचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है. विभाग लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित कर रहा है.

विज्ञापन
विवेक सिंह

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन