श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली भव्य कलश यात्रा, सात दिवसीय महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान
Nalanda News: नालंदा जिले के थरथरी प्रखंड अंतर्गत संतन बिगहा गांव में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और रासलीला का शुभारंभ हुआ. फतुहा से लाए गए गंगाजल से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी की गई, जिससे पूरा इलाका भक्तिमय हो गया.
Nalanda News (संतोष कुमार): नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत थरथरी प्रखंड के संतन बिगहा गांव स्थित देवी स्थान मंदिर में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. यह यात्रा सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ, श्रीमद् भागवत कथा और रासलीला वृंदावन कार्यक्रम के विधिवत शुभारंभ के अवसर पर आयोजित की गई. कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा.
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा अभय नाथ धाम में हुई जलभरी
कलश शोभायात्रा से पूर्व हिलसा शहर के बाबा अभय नाथ धाम सह मानव सेवा आश्रम परिसर में जलभरी का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ. फतुहा से विशेष रूप से लाए गए गंगाजल से विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में जल भरा. इसके बाद ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने कलश उठाकर यात्रा शुरू की.
भक्ति गीतों के साथ विभिन्न गांवों से गुजरी शोभायात्रा
जलभरी के बाद यह भव्य शोभायात्रा कुर्मीया बिगहा और लहरा डाक होते हुए संतन बिगहा गांव के देवी स्थान मंदिर पहुंची. यात्रा के पूरे मार्ग में बज रहे भक्ति गीतों और श्रद्धालुओं के जयकारों से आसपास का पूरा इलाका सराबोर नजर आया. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आयोजन समिति द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं.
श्रीमद् भागवत कथा और रासलीला का होगा भव्य आयोजन
यज्ञ समिति के आयोजकों सोनु कुमार, केतु कुमार और गोलू कुमार ने बताया कि इस भव्य कलश यात्रा के साथ ही पूजा कार्यक्रम विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है. सात दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान प्रतिदिन श्रीमद् भागवत कथा और वृंदावन के कलाकारों द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा, जिसे लेकर आसपास के गांवों में भारी उत्साह है.
Also Read: बेलागंज में किशोर शांतनु हत्याकांड: कई संदिग्ध हिरासत में, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










