नालंदा : पटना-रांची रोड पर मोगलकुआं पुल के पास धंसी सड़क की मरम्मत पूरी, यातायात हुआ सामान्य

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

पटना-रांची मुख्य मार्ग पर मोगल कुआं पुल के पास धंसी सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा हो गया है, जिससे यातायात अब सामान्य रूप से संचालित हो रहा है. जिला प्रशासन ने समाचार पत्रों से मिली जानकारी के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिया था.

विज्ञापन

पटना-रांची मुख्य मार्ग पर मोगल कुआं पुल के निकट क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है. सड़क धंसने की शिकायत समाचार पत्र के माध्यम से सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया.

इसके बाद पथ प्रमंडल, बिहारशरीफ द्वारा क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कर सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित बना दिया गया.

विभागीय टीम द्वारा निरीक्षण और यातायात बहाल

कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, बिहारशरीफ ने बताया कि बिहार-बख्तियारपुर (पटना-रांची रोड) मार्ग पर मोगलकुआं पुल के समीप सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वाहनों के परिचालन में परेशानी होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई थी.

Also Read : हरनौत में पीएम सूर्य घर योजना शिविर, रूफटॉप सोलर और मुफ्त बिजली की जानकारी लेने उमड़ी भीड़

सूचना मिलते ही विभागीय टीम ने मौके का निरीक्षण किया और प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य शुरू कराया. अब क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत पूरी कर ली गई है और सड़क पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है.

प्रशासन की प्राथमिकता और आमजन से अपील

जिला प्रशासन ने बताया कि आमजन की सुविधा और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य से समाचार पत्रों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : स्वतंत्रता दिवस पर बिहारशरीफ में चलेगा 'पेंट नालंदा' अभियान, छात्र-छात्राएं दीवारों पर उकेरेंगे जिले की विरासत

साथ ही जिले के प्रमुख सड़क मार्गों की नियमित निगरानी भी कराई जा रही है, ताकि कहीं भी सड़क क्षतिग्रस्त होने पर समय रहते मरम्मत कर दुर्घटनाओं की संभावना को रोका जा सके.

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क, पुल अथवा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित विभाग या जिला प्रशासन को दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके.


विज्ञापन
कंचन कुमार

लेखक के बारे में

By कंचन कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन